बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

सोमवार को हफ्ते के पहले कारोबारी दिन के खत्म होने पर शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को दिन भर के कारोबार के बाद 30 शेयरों वाले BSE का प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 145.43 अंकों यानी कि 0.24 फीसद की बढ़त के साथ, 60,967.05 अंक पर बंद हुआ। BSE के साथ साथ NSE भी सोमवार को बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को दिन भर के कारोबार के बाद, 50 शेयरों वाले NSE का प्रमुख सूचकांक निफ्टी, 10.05 अंकों यानी की 0.06 फीसद की बढ़त के साथ 18,125.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं आज सुबह शेयर बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स में भी गिरावट देखने को मिली थी। वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर सकारात्मक रुख के बावजूद, BSE बेंचमार्क सेंसेक्स में गिरावट देखने को मिली थी। 30-शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह बढ़त के साथ खुला, लेकिन जल्द ही यह शुरुआती सौदों में 114.93 अंक या 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 60,706.69 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह आज सुबह निफ्टी भी 58.55 अंक या 0.32 फीसदी की गिरावट के साथ 18,056.35 अंक पर कारोबार कर रहा था। सेंसेक्स में एशियन पेंट्स के शेयर लगभग 3 फीसद की गिरावट के साथ शीर्ष स्थान पर थे। इसके बाद इंडसइंड बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, कोटक बैंक और बजाज ऑटो के शेयर भी गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एमएंडएम और एनटीपीसी के शेयरों में बढ़त देखने को मिली थी।

JioPhone Next इस तारीख को करेगा धमाकेदार एंट्री, कम दाम में मिलेंगे बेस्ट फीचर

रिलायंस जियो (Reliance Jio) दिवाली के मौके पर यूजर्स को शानदार तोहफा देने वाला है। कंपनी अपने पहले 4G स्मार्टफोन JioPhone Next को 4 नवंबर को लॉन्च करने वाली है।…

दिवाली और छठ पर खाद्य तेल न हों महंगे , इसलिए मोदी सरकार ने उठाया यह कदम

चौतरफा महंगाई की मार झेल रहे लोगों को इन त्योहारों के सीजन में खाद्य तेल की कीमतें परेशान ना करें, इसके लिए केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार पहले से ही…

ममता बनर्जी का दावा-दोनों वैक्सीन लगवाने वाले अधिकतर लोगों को हो रहा कोविड

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया है. अब तक इस वायरस से लाखों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है. वायरस (Coronavirus) से बचाव…

त्योहारों में साइबर ठग डेबिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग में सेंध लगाने को तैयार

त्योहारी सीजन में लोग जमकर ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी में उछाल आ गया है। साइबर ठग डेबिट, क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग में सेंध…

भारत में पाकिस्तान की जीत का जश्न मनाने वालों को लताड़

नई दिल्ली: विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम इंडिया को पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले ही टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में 10 विकेट से शर्मनाक हार झेलनी पड़ी. वर्ल्ड कप…

रक्षा मंत्रालय के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को रायसीना हिल्स इलाके में साउथ ब्लॉक (South Block) स्थित अपने मंत्रालय के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और कामकाज के माहौल…

इस बार मध्य प्रदेश को कम मिलेगी बिजली, सरदार सरोवर बांध 41 फीसदी खाली

भोपाल । गुजरात में नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध 41 फीसद खाली रह गया है। पांच दिन से बांध का जलस्तर स्थिर बना हुआ है। बांध के पूर्ण…

पूर्व रक्षा अधिकारी का दावा- क्राउन प्रिंस ने कही थी सऊदी के पूर्ववर्ती शाह की हत्या की बात

दुबई : एक पूर्व वरिष्ठ सऊदी सुरक्षा अधिकारी ने आरोप लगाया है कि देश के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने पिता के शाह बनने से पहले तत्कालीन शाह की…

मूंगफली तेल तिलहन और सीपीओ में सुधार

विदेशी बाजारों में मिले जुले रुख के बीच दिल्ली की मंडी में शुक्रवार को जहां मूंगफली तेल तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) के भाव में सुधार आया वहीं सरसों, सोयाबीन तेल…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार
शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला
ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर
Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव
सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन
भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!