इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। जिससे गहरा गड्ढा बन गया। इस दौरान लोगों की तत्परता से दुर्घटना टल गई। उन्होंने तुरंत मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के बैरिकेड्स लगाकर स्थल को सुरक्षित किया, ताकि कोई हादसा न हो।, और वहां करीब 15 फीट गहरा और 15 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई वाहन इस गड्ढे में नहीं गिरा, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के एमआईसी सदस्य राजेन्द्र राठौर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि पास से गुजर रही नर्मदा की पाइपलाइन फट गई थी, जिससे सड़क के नीचे की मिट्टी बह गई और जमीन धंस गई। इसी वजह से इतना बड़ा गड्ढा बन गया।लेकिन सबसे बड़ा सवाल यही है कि ऐसे कैसे अचानक कोई सड़क बैठ सकती है?

निगम इस सड़क की जिम्मेदारी IDA पर डाल रहा 

नगर निगम इस सड़क की जिम्मेदारी IDA पर डाल रहा है। वहीं स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस इलाके में पहले भी छोटे-छोटे गड्ढे बन चुके हैं। इसकी शिकायत नगर निगम को कई बार दी गई, लेकिन हर बार अस्थायी मरम्मत कर छोड़ दिया गया। घटना के चश्मदीदों ने बताया कि सुबह एक कार इस सड़क से गुजरी थी, तभी सड़क बैठ गई। कार चालक बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद निगम ने तुरंत अपनी टीम भेजकर गड्ढे को भरने का काम शुरू कर दिया। 

फिलहाल यह जांच का विषय है कि गड्ढे का असली जिम्मेदार कौन है? IDA, नगर निगम या कोई अन्य एजेंसी, लेकिन सवाल यह भी उठता है कि करोड़ों की लागत से बनी स्मार्ट सड़कों की हालत बारिश के पहले ही क्यों बिगड़ रही है?

  • सम्बंधित खबरे

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में मिला बड़ा सबूत: देर रात शिनाख्त के लिए विपिन को बुलाया, शिलांग पुलिस आज फिर करेगी पूछताछ

    इंदौर। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जारी है। इस बीच शिलांग एसआईटी की टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम से राजा और सोनम रघुवंशी के गोल्ड ज्वेलरी जब्त…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!