छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर लोगों से धोखाधड़ी की थी। आरोपी के पास से पुलिस ने करीब 80 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है, जिसमें लग्जरी गाड़ियां, नकद, दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण शामिल हैं।

थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि आरोपी पंकज यादव खुद को भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट फंड से जुड़ी कई फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बताता था। उसने नौगांव कस्बे के दुकानदार अफसार राइन सहित कई लोगों को भरोसे में लेकर उनसे रकम वसूली और ठगी की।

तकनीकी जांच के बाद आरोपी को ललितपुर से पकड़ा
पुलिस ने फरियादियों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज किया। इसके बाद तकनीकी और दस्तावेजी जांच के जरिए उसके खिलाफ पुख्ता सबूत जुटाए गए। लगातार दबिश के बाद आरोपी को ग्राम बंदपुरा थाना जखोरा जिला ललितपुर से गिरफ्तार किया गया।

आरोपी के पास से 80 लाख का सामान जब्त।
80 लाख की संपत्ति जब्त, लग्जरी गाड़ियां भी शामिल
गिरफ्तारी के समय आरोपी के पास से टोयोटा फॉर्च्यूनर लीजेंडर और टाटा हैरियर कार, कंप्यूटर सिस्टम, प्रिंटर, रजिस्टर, स्टेशनरी, कार्यालय फर्नीचर और नकद राशि जब्त की गई। जब्त की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों और सहयोगियों की तलाश की जा रही है।

  • सम्बंधित खबरे

    बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

    मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से…

    ईंट का जबाब पत्थर से देने का समय’, पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा बाबा बागेश्वर का गुस्सा, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिन्दुओं के लिए इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं

    छतरपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी में 27 लोगों की जान चली गई है। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। जगह-जगह इसे लेकर पाकिस्तान और…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!