भारत-अमेरिका का ऐतिसाहिक ट्रेड डील लॉक; व्यापार समझौते की शर्तों पर बनी सहमति, 8 जुलाई को हो सकता है ऐलान

भारत-अमेरिका का ऐतिसाहिक ट्रेड डील लॉक हो गया है। सूत्रों के मुताबिक इस समझौते की शर्तों को लेकर दोनों देशों के बीच सहमति बन चुकी है। अब भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते का ऐलान आठ जुलाई को हो सकता है। भारत और अमेरिका के बीच यह समझौता ऐसे समय पर होने जा रहा है, जब ट्रंप द्वारा दुनियाभर के देशों पर लगाए गए रेसिप्रोकल टैरिफ की समयावधि नौ जुलाई को समाप्त होने जा रही है।
सूत्रों का कहना है कि भारत की ओर से वाणिज्य विभाग के विशेष सचिव राजेश अग्रवाल इस समझौते के मुख्य वार्ताकार थे। जिनकी अगुवाई में वॉशिंगटन में इस समझौते पर सहमति बनी।
बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दो जुलाई को दुनियाभर के कई रेसिप्रोकल टैरिफ लगाया था। हालांकि इन टैरिफ पर मचे हंगामे के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए गए 26 फीसदी रेसिप्रोकल टैरिफ को नौ जुलाई तक के लिए सस्पेंड कर दिया था। हालांकि, 10 फीसदी का बेसलाइन टैरिफ भारत पर ज्यों का त्यों लगा हुआ है। भारत इस 26 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ से छूट की कोशिशें कर रहा था।

डोनाल्ड ट्रंप ने खुद किया था इसका ऐलान

बता दें कि यूएस और इंडिया बड़ी ट्रेड डील करने का ऐलान खुद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने पिछले दिनों किया था। ट्रंप ने 26 जून 2025 को चीन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए थे। इस दौरान उन्होंने इशारा किया कि भारत के साथ जल्द ही एक ‘बहुत बड़ी’ डील होगी। ट्रंप ने बिग ब्यूटीफुल बिल इवेंट (Big Beautiful Bill) में बोलते हुए यह बयान दिया। उन्होंने भारत के साथ एक बड़े समझौते का संकेत दिया, जिसका मकसद अमेरिकी वैश्विक व्यापार संबंधों और सप्लाई चेन स्टेबिलिटी को मजबूत करना है।
उन्होंने इस दौरान कहा, ”हर कोई हमारे साथ व्यापार करना चाहता है। कुछ महीने पहले मीडिया पूछ रही थी कि क्या वाकई कोई ट्रेड डील में दिलचस्पी दिखाएगी? हमने कल ही चीन के साथ एक डील साइन की है। हम और भी अच्छे सौदे करेंगे। भारत के साथ भी डील पर बात हो रही है। भारत के साथ बहुत बड़ी ट्रेड डील का ऐलान जल्द किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!