मौसम विभाग ने जताई संभावना,झमाझम बारिश से भीगेगा पूरा छत्तीसगढ़ अगले 5 दिन

रायपुर. छत्तीसगढ़ में मानसून पूरी तरह से एक्टिव है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है. अगले 5 दिनों तक अधिकतर क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है. आज कुछ स्थानों पर झमाझम बारिश और बादल गरजने के साथ बिजली गिरने के आसार हैं. 

पिछले 24 घंटों के दौरान मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर भारी वर्षा हुई. इस दौरान अधिकतम तापमान बिलासपुर में 31 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम तापमान राजनांदगांव में 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

सिनोप्टिक सिस्टम
औसत समुद्र तल पर मानसून की द्रोणिका श्री गंगानगर, दिल्ली, फतेहगढ़, सीधी, जमशेदपुर और तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पूर्व तक जाती है. वहीं पूर्व-पश्चिम द्रोणिका दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश से तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल पर कम दबाव वाले क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक जाती है, जो औसत समुद्र तल से 0.9 से 3.1 किमी ऊपर बनी हुई है. इसके अलावा तटीय गंगीय पश्चिम बंगाल और आसपास के क्षेत्रों पर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है. औसत समुद्र तल से 5.8 किमी ऊपर तक फैला हुआ संबंधित चक्रवाती परिसंचरण भी बना हुआ है. अगले 2 दिनों के दौरान इसके उत्तर ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तरपश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है.

रायपुर में आज का मौसम
मौसम विभाग ने राजधानी रायपुर में आज मौसम मेघमय रहने की संभावना जताई है. वहीं बादल गरजने और चमकने के साथ बारिश हो सकती है. इस दौरान तापमान 23 से 27 डिग्री के बीच रहने की संभावना है.

  • सम्बंधित खबरे

    छत्तीसगढ़-पहलगाम हमले में मारे गए दिनेश का अंतिम संस्कार:बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि, पत्नी बेहोश हुईं, पाकिस्तानी झंडे पर थूक रहे लोग

    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए छत्तीसगढ़ के कारोबारी दिनेश मिरानिया का रायपुर में अंतिम संस्कार किया गया। कारोबारी के बेटे शौर्य ने मुखाग्नि दी है। अंतिम यात्रा में…

    रायपुर पहुंचा कारोबारी मिरानिया का शव: मंत्रियों ने दिया कंधा

    रायपुर के स्टील कारोबारी दिनेश मिरानिया का शव बुधवार देर रात दिल्ली से फ्लाइट के जरिए रायपुर लाया गया। एयरपोर्ट के बाहर परिजन और स्थानीय लोग रोते नजर आए।एयरपोर्ट से…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!