राजा रघुवंशी हत्याकांड में मिला बड़ा सबूत: देर रात शिनाख्त के लिए विपिन को बुलाया, शिलांग पुलिस आज फिर करेगी पूछताछ

इंदौर। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जारी है। इस बीच शिलांग एसआईटी की टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम से राजा और सोनम रघुवंशी के गोल्ड ज्वेलरी जब्त किया है। इसकी शिनाख्त के लिए राजा के भाई विपिन को देर रात क्राइम ब्रांच थाने बुलाया गया। पुलिस ने ज्वेलरी दिखाकर एक घंटे तक बातचीत की। आज फिर शिलांग पुलिस विपिन को पूछताछ के लिए बुलाएगी।

शिलोम जेम्स ने रतलाम में अपने ससुराल में ज्वेलरी छुपाई थी। पुलिस ने सोने की चैन, अंगूठी, मंगलसूत्र पायजेब और बिछिया बरामद किया है। ज्वेलरी के साथ लैपटॉप और डॉक्यूमेंट भी जब्त किए थे। शिलांग ईस्ट खासी हिल्स एसपी विवेक ने इसकी पुष्टि की है।

दरअसल, SIT को सूचना मिली थी कि आरोपियों ने रतलाम में आभूषण बेचे थे। इसकी तलाश में शिलांग पुलिस इंदौर से शिलोम जेम्स के साथ उसकी पत्नी और साली को लेकर उसके ससुराल मनोज गुप्ता के घर पहुंची। शिलोम की पत्नी के घर से छानबीन के दौरान एक बैग जब्त किया गया, जो किचन में छुपाकर रखा गया था। बैग को जब्त कर इसमें रखे सामान का पंचनामा बनाया गया। इसके बाद रतलाम से आरोपी शिलोम जेम्स को लेकर इंदौर के लिए रवाना हुए।

शिलोम और गार्ड पर सबूत मिटाने का आरोप
आपको बता दें कि बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में पुलिस ने शनिवार (21 जून) को प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को हिरासत में लिया था। इसके बाद रविवार (22 जून) को शिलांग पुलिस अशोकनगर के शाडोरा थाना क्षेत्र के मदागन गांव से बल्ला उर्फ बलवीर (गार्ड) को गिरफ्तार किया था। शिलोम और गार्ड बलवीर पर सबूत मिटाने का आरोप है।

लोकेंद्र के कहने पर ही शिलोम ने काला बैग जलाया था। जिसमें देशी पिस्टल, पांच लाख रुपये, राजा की चेन, मोबाइल, सोनम के कपड़े और आभूषण रखे गए थे। एसआईटी टीम ने 3 से 10 जून तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिनमें शिलोम अपनी कार में बैग लेकर जाते हुए कैद हुआ।

2 जून को राजा रघुवंशी की मिली थी लाश
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी (30) और सोनम रघुवंशी (25) की 11 मई को इंदौर में शादी हुई थी। शादी के बाद दोनों हनीमून के लिए मेघालय पहुंचे। 22 मई को शिलांग के मावलखियाट गांव स्थित शिपारा होम स्टे में रुके। 23 मई को सोनम ने 3 साथियों के साथ मिलकर राजा की हत्या कर दी और शव को गहरी खाई में फेंककर लापता हो गई। 2 जून को राजा का शव सोहरा के वेई सावडोंग झरने के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ।

अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार
सोनम ने आपने आशिक राज कुशवाह (21) के साथ राजा की हत्या का प्लान बनाया था। राज ने भी अपने तीन दोस्तों आनंद सिंह कुर्मी (23), आकाश राजपूत (19) और विशाल सिंह चौहान (22) को राजा की हत्या के लिए भेज दिया था। इस हत्याकांड मामले में अब तक कुल 8 आरोपी गिरफ्तार को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिसमें मर्डर केस की मास्टरमाइंड राजा की पत्नी सोनम और उसका प्रेमी राज कुशवाह, आनंद सिंह कुर्मी, आकाश राजपूत और विशाल सिंह चौहान हैं। इसके अलावा इंदौर का प्रॉपर्टी डीलर शिलोम जेम्स, चौकीदार बलबीर सिंह और लोकेंद्र सिंह तोमर को भी गिरफ्तार किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!