यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30 जून को प्रदेश में गरज चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है. साथ ही भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा ज्यादा बारिश से नदियों का जलस्तर भी बढ़ने की संभावना है. ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है. साथ ही अलर्ट भी जारी किया है.मौसम विभाग के मुताबिक आज बहराइच, लखीमपुर खीरी पीलीभीत, सोनभद्र, चंदौली, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, गोंडा, श्रावस्ती, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, बाराबंकी और अयोध्या, सुल्तानपुर, अम्बेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हो सकती है.

इसके अलावा प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संतरविदास नगर, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, हरदोई, महाराजगंज सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फरुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अम्बेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और उसके आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है.

मौसम विभाग की मानें तो आगामी 24-48 घंटे में प्रदेश भर में बारिश की तीव्रता बनी रहेगी, जिसमें कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका है. विशेष रूप से पूर्वी और मध्य यूपी में इसका अधिक प्रभाव देखा जा सकता है. 1 जुलाई के बाद मॉनसून की द्रोणी के फिर से दक्षिण की ओर खिसकने के चलते भारी वर्षा की पट्टी प्रदेश के दक्षिणी भागों में शिफ्ट हो सकती है, जिससे बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, सोनभद्र जैसे जिलों में भारी हो सकती है.

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी: प्रदेश में बनेंगे नौ नए एक्सप्रेसवे, जानिए किन जिलों से होकर निकलेंगे; अभी छह एक्सप्रेसवे हैं संचालित

    एक्सप्रेसवे का नया रिकॉर्ड यूपी में बनने जा रहा है। छह एक्सप्रेसवे राज्य में संचालित हैं। छह निर्माणाधीन हैं और नौ नए एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव फाइनल हो गया है। इनमें…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!