बागेश्वर धाम में बड़ा हादसा, टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत, 12 लोग घायल

मध्य प्रदेश के छतरपुर के बागेश्वर धाम में गुरुवार की सुबह बड़ा हादसा हो गया. यहां टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. बताया यह जा रहा है कि यहां बहुत ही पुराना पंडाल लगा हुआ था, जहां पर लोग नीचे बैठे हुए थे और इसी की टीन शेड नीचे गिर गया. यह हादसा सुबह की आरती के बाद हुआ है.

बागेश्वर धाम में टीन शेड गिरने से एक व्यक्ति की मौत
जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर धाम में दर्शन के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं. जहां ये हादसा हुआ है वहां बहुत ही पुराना पंडाल लगा हुआ था और इसी के नीचे काफी संख्या में लोग बैठे थे. वहीं बारिश की पानी भर जाने की वजह से पंडाल नीचे गिर गया, जिसमें नीचे बैठे लोग दब गए. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. मृतक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश से बागेश्वर धाम आए थे.

एक दर्जन से अधिक लोग घायल
घायलों में कुछ लोगों को बमीठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जबकि कुछ घायलों को खजुराहो प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती किया गया है. वहीं 4 घायलों को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.

UP के श्याम लाल कौशल की मौत
जानकारी के मुताबिक, बागेश्वर महाराज के जन्मदिन पर सिकंदरपुर जिला बस्ती के निवासी श्याम लाल कौशल (50 वर्ष) दर्शन करने के लिए अपने परिजनों के साथ आए थे. गुरुवार की सुबह वह अपने परिवार के साथ 7:30 बजे दरबार के पास खड़े थे, तभी अचानक टीन शेड गिरने से उसमें दब गए, जिसमें श्यामलाल कौशिक की मौके पर ही मौत हो गई.

  • सम्बंधित खबरे

    छतरपुर में फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर गिरफ्तार:दो कार समेत 80 लाख की संपत्ति जब्त, म्युचुअल फंड के नाम पर की धोखाधड़ी

    छतरपुर के नौगांव में पुलिस ने फर्जी कंपनियों के डायरेक्टर पंकज यादव को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने भविष्य निधि और म्युचुअल बेनिफिट निधि की फर्जी कंपनियों का डायरेक्टर बनकर…

    ईंट का जबाब पत्थर से देने का समय’, पहलगाम आतंकी हमले पर फूटा बाबा बागेश्वर का गुस्सा, धीरेंद्र शास्त्री बोले- हिन्दुओं के लिए इससे बड़ा कोई दुर्भाग्य नहीं

    छतरपुर। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी में 27 लोगों की जान चली गई है। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश का माहौल है। जगह-जगह इसे लेकर पाकिस्तान और…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!