महाराष्ट्र में सामने आए कोरोना के 66 नए मामले, देश में कितने हैं एक्टिव केस?

देश में एक बार फिर कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। कई राज्यों में रोजाना कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं। केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान में भी कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली और हरियाणा में भी मामले डिटेक्ट हुए हैं। आइये जानते हैं कि किस राज्य में कितने केस और देश में कितने हैं कोरोना के सक्रिय मामले?

महाराष्ट्र से सामने आए 66 नए मामले
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा आंकड़ो के अनुसार, मंगलवार को कोरोना के 66 नए मरीज सामने आए हैं। मंगलवार को सामने आए 66 नए मामलों में मुंबई से 31, पुणे से 18, ठाणे से 7, पनवेल से 7 और नागपुर से 2 मामले सामने आए हैं। कोरोना को लेकर राज्य में अलर्ट जारी किया गया है और इसको लेकर एडवाइजरी भी जारी की गई है।

कर्नाटक में कितने मामले?
26 मई 2025 तक कर्नाटक में 80 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से 73 मामले बेंगलुरु के हैं। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शरण प्रकाश पाटिल ने कहा कि हम कोई जोखिम नहीं उठा रहे हैं, मेडिकल से जुड़े लोग सतर्क हैं। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की कर्नाटक शाखा ने भी मामलों में वृद्धि के बीच नियंत्रण सलाह जारी की है।

हरियाणा में कोरोना के 15 केस सामने आऐ थे, जिसमें से 3 ठीक हो चुके हैं। राज्य में अभी 12 एक्टिव केस हैं। गुरुग्राम में 8, फरीदाबाद में 5 और यमुनानगर व करनाल में 1-1 केस मिले हैं। आरती राव ने बताया कि फरीदाबाद में कोरोना के जो 5 केस मिले थे, उनमें से 3 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। एक मरीज अस्पताल में गुरुग्राम में भर्ती है, बाकी होम आइसोलेशन में है।

दिल्ली में कोरोना के कितने सक्रिय मामले?
रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली में अभी कोविड के 104 सक्रिय मामले हैं। अच्छी बात ये है कि पिछले दो दिन में राजधानी में कोरोना का एक भी मामला सामने नहीं आया है। दिल्ली सरकार की तरफ से सभी अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए बेड रिजर्व रखने और सतर्क रहने के लिए कहा गया है।

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, केरल (430), महाराष्ट्र (209), और दिल्ली (104) में दर्ज किए गए हैं। इसके साथ गुजरात में 83, कर्नाटक में 80 और राजस्थान में 76 सक्रिय मामले हैं। 27 मई को भारत में कोरोनावायरस के कुल मामले 1010 तक पहुंच गए।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!