उज्जैन से BJP नेता का परिवार लापता, सभी के मोबाइल आ रहे बंद, पुलिस खंगाल रही सुराग

उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक भाजपा नेता की पत्नी, बेटा और बेटी चार दिन से लापता है। तीनों के साथ घर से लाखों रुपए भी गायब है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से उसके परिवार को ढूंढने की मांग की है। वहीं पुलिस को अब तक परिवार का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

ढांचा भवन क्षेत्र निवासी दीपक शर्मा भारतीय जनता पार्टी के बूथ नंबर 168 (सांदीपनि) के अध्यक्ष हैं। उनके मुताबिक 30 जून की सुबह वे अपनी रोज़मर्रा की प्रॉपर्टी ब्रोकर की नौकरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन जब दोपहर में लौटे तो घर पर ताला लगा मिला।

क्या है मामला?
दीपक ने बताया कि 30 जून की सुबह वे अपनी रोज़मर्रा की प्रॉपर्टी ब्रोकर की नौकरी के लिए घर से निकले थे, लेकिन जब दोपहर में लौटे तो घर पर ताला लगा मिला। उन्होंने बताया कि पड़ोसियों से चाबी लेकर जब वे घर के अंदर दाखिल हुए तो पाया कि उनकी पत्नी सीमा शर्मा, 21 वर्षीय बेटी पलक और 14 वर्षीय बेटा रूद्र घर में नहीं हैं।

पड़ोसियों ने बताया कि तीनों किसी पारिवारिक मृत्यु की जानकारी देकर बाहर निकले थे, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटे.परिवार के सभी मोबाइल फोन बंद आ रहे हैं। दीपक शर्मा ने खुद सभी रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन कहीं से कोई सूचना नहीं मिली। मजबूर होकर उन्होंने चिमनगंज मंडी थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। चार दिन बीत जाने के बाद भी बीजेपी नेता के परिवार का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।

  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

    मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85…

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!