एमपी बीजेपी का नया बॉस कौन ? अगले कुछ घंटे में हो जाएगा फैसला, प्रदेश अध्यक्ष की रेस में ये नाम सबसे आगे

भोपाल। मध्य प्रदेश बीजेपी को अगले कुछ घंटे में नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। आज से प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। नामांकन दाखिल होने के साथ ही तस्वीर साफ हो जाएगी। अगर सिर्फ एक नामांकन जमा होता है तो मंगलवार को ही नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान हो जाएगा।

एमपी बीजेपी अध्यक्ष पद के लिए आज नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया होगी। केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। कल बुधवार को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक होगी। जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल होंगे। इस बैठक के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी।

ऐसा रहेगा चुनाव कार्यक्रम
सोमवार को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। जिसके मुताबिक, प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र मंगलवार शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक जमा किए जाएंगे। शाम 6:30 से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 7:30 से 8:30 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। रात 8:30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची घोषित होगी।

कल होगा मतदान
इसके बाद दो जुलाई को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती के बाद दोपहर 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूरी की जाएगी। एक नामांकन आने पर आज ही शाम को भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

रेस में ये नाम सबसे आगे
मध्य प्रदेश में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की रेस में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम सबसे आगे हैं। बताया जा रहा है कि हेमंत के नाम पर लगभग सभी नेताओं ने अपनी सहमति दी है। अगर आदिवासी कार्ड चला तो बैतूल सांसद और केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके के नाम पर मुहर लग सकती है। वहीं महिला चेहरे के तौर पर बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस को भी दावेदार माना जा रहा है। आज नामांकन होते ही स्थिति साफ हो जाएगी।

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!