हनीमून हत्याकांड में बड़ा खुलासा, राजा-सोनम के मेघालय में गायब हुए गहने MP में यहां से मिले

मध्य प्रदेश के राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में एक नया खुलासा हुआ है। दरअसल, इंदौर के कपल राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी के हनीमून के दौरान मेघालय से गायब हुए गहने पुलिस को मिल गए हैं। मेघालय में हनीमून के दौरान गायब हुए ये गहने अब पुलिस को मध्य प्रदेश के रतलाम से मिले हैं। इसके साथ ही पुलिस ने सोनम का ब्लैक बैग और लैपटॉप भी बरामद कर लिया है, जिसकी तलाश में मेघालय पुलिस की SIT टीम इंदौर आई थी।

राजा हत्याकांड में बड़ा खुलासा
इस मामले की जांच कर रही मेघालय पुलिस की टीम ने इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर सिलोम जेम्स के ससुराल से सोनम और राजा के गहने बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस को यहां से सोनम का ब्लैक बैग, लैपटॉप और पेन ड्राइव भी मिले हैं।

पुलिस के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्याकांड मामले के आरोपी विशाल सिंह चौहान वारदात के बाद इंदौर में जेम्स के एक फ्लैट में किराए पर ही रह रहा था। पुलिस ने पहले ही संदेह के चलते प्रॉपर्टी डीलर जेम्स को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने बताया कि जेम्स ने सबूतों से छेड़छाड़ करने और वारदात से जुड़े जरूरी सबूत छिपाने की कोशिश की थी। जेम्स के अलावा पुलिस ने फ्लैट के मालिक लोकेंद्र तोमर और सुरक्षा गार्ड बलवीर को भी सबूतों से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

गहनों के साथ मिले कई दस्तावेज
पुलिस का शक तब सच्चाई में बदल गया जब पूछताछ के दौरान जेम्स ने SIT को बताया कि उसने सारा सामान रतलाम में ससुराल वाले घर में रखा है। इसके बाद SIT रतलाम में जेम्स के ससुराल पहुंची। यहां से पुलिस को कैश, सोनम का ब्लैक बैग, लैपटॉप, पेन ड्राइव और गहनों के साथ कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी मिले।

पुलिस ने बताया कि राजा हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम आत्मसमर्पण करने से पहले 26 मई से लेकर 8 जून तक जेम्स के किराए वाले फ्लैट में रुकी हुई थी।

  • सम्बंधित खबरे

    मध्यप्रदेश को बनाएंगे मिल्क केपिटल: CM डॉ मोहन ने रतलाम को दी 246 करोड़ की सौगात, 113 करोड़ की पेयजल योजना की घोषणा

    राजगढ़। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है। आज प्रदेश का हर कोना विकास कार्यों से सज-संवर रहा है। हम…

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!