पूर्व रक्षा अधिकारी का दावा- क्राउन प्रिंस ने कही थी सऊदी के पूर्ववर्ती शाह की हत्या की बात

दुबई : एक पूर्व वरिष्ठ सऊदी सुरक्षा अधिकारी ने आरोप लगाया है कि देश के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने अपने पिता के शाह बनने से पहले तत्कालीन शाह की हत्या करने की बात कही थी. इस अधिकारी ने अमेरिका और सऊदी अरब के आतंकवाद विरोधी संयुक्त प्रयासों की निगरानी में मदद की थी.

हालांकि, इस पूर्व अधिकारी साद अल-जाबरी (Saad al-Jabri) ने ‘सीबीएस न्यूज’ द्वारा रविवार को प्रसारित कार्यक्रम ’60 मिनट्स’ में दिए साक्षात्कार में अपने दावे के समर्थन में कोई प्रमाण नहीं दिया.

खुफिया विभाग के पूर्व अधिकारी साद अल-जाबरी कनाडा में निर्वासित जीवन बिता रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि 2014 में प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था कि वह शाह अब्दुल्ला की हत्या कर सकते हैं. उस वक्त प्रिंस मोहम्मद सरकार में किसी वरिष्ठ भूमिका में नहीं थे. शाह अब्दुल्ला के निधन के बाद उनका स्थान जनवरी 2015 में शाह सलमान ने लिया.

अल-जाबरी ने इस साक्षात्कार के जरिए प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को चेतावनी दी कि उनके पास एक वीडियो है जो शाही घराने से जुड़े कई राज और अमेरिका से संबंधित गोपनीय बातों का खुलासा करता है.

अल-जाबरी (62) ने कहा, ‘क्राउन प्रिंस तब तक चुप नहीं बैठेंगे, जब तक वह मुझे मरता हुआ न देख लें क्योंकि वह मेरे पास मौजूद सूचनाओं से भयभीत हैं.’ अल-जाबरी ने प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को ‘मनोरोगी, कातिल’ करार दिया.

वहीं, सऊदी सरकार ने ‘सीबीएस न्यूज’ से कहा कि अल-जाबरी ‘एक बदनाम पूर्व सरकारी अधिकारी हैं, जिनका अपने वित्तीय अपराधों को छिपाने के लिए मनगढंत कहानियां गढ़ने और ध्यान भटकाने का एक लंबा इतिहास रहा है.दिलचस्प है कि सरकार ने अल-जाबरी के प्रत्यर्पण के लिए अनुरोध किया है और इंटरपोल नोटिस जारी किया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि वह भ्रष्टाचार के आरोपों में वांछित हैं, जबकि अल-जाबरी का दावा है कि उन्होंने यह दौलत शाहों की सेवा के दौरान अर्जित की है.

  • सम्बंधित खबरे

    पीएम मोदी ने कमला प्रसाद-बिसेसर को बताया बिहार की बेटी; गंगाधारा में सरयू-महाकुंभ का जल चढ़ाने को कहा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को त्रिनिदाद और टोबैगो में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने बिहार के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर जोर दिया। उन्होंने प्रवासी भारतीयों…

    UNSC का बॉस बना पाकिस्तान, बताया किन दो मुद्दों पर करेगा काम

    पाकिस्तान ने जुलाई 2025 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता संभाली है, जिसमें बहुपक्षवाद, अंतरराष्ट्रीय कानून के प्रति सम्मान और वैश्विक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान को बढ़ावा…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!