भारत में मानसून समय से पहले क्यो? 8 दिन पहले आने के 5 कारण, 16 साल पहले हुआ था ऐसा

भारत में इस साल मानसून की शुरुआत समय से पहले ही हो गई है। देश के कई राज्यों में तो पहले से ही बारिश हो रही है। इसके अलावा मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों में आंधी-तूफान, तेज हवाओं और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, इस बीच केरल और महाराष्ट्र में तो मानसून ने पहले ही दस्तक दे दी है। हर साल देश में मानसून 1 जून या उसके बाद से शुरू होता था। लेकिन इस बार 23 मई से यानी 8 दिन पहले से ही मानसून की शुरुआत हो गई है। चलिए जानते हैं कि भारत में समय से पहले मानसून के आने के पीछे का कारण आखिर क्या है।

समय से पहले मानसून आने का कारण
देश में समय से पहले मानसून के आने के कई मौसम और क्लाइमेट सिस्टम से जुड़े हुए हैं। इसमें समुद्री सतह का तापमान, मौसमी हवाओं का व्यवहार, मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन, एल नीनो/ला नीना प्रभाव, वायुमंडलीय दबाव और जलवायु परिवर्तन में बदलाव शामिल हैं।

समुद्री सतह का तापमान (SST): जब अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में समुद्री सतह का तापमान नॉर्मल से ज्यादा हो जाता है, तब ऐसे में मानसून जल्दी शुरू हो सकता है। क्योंकि समुद्री सतह का तापमान हवाओं में नमी को बढ़ाता है, जिससे मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनती हैं।

मौसमी हवाओं का व्यवहार: मानसून की ज्यादातर निर्भरता दक्षिण-पश्चिमी हवाओं पर होती है। इसलिए जब भी जेट स्ट्रीम या फिर दूसरी वैश्विक हवाएं समय से पहले दक्षिण की तरफ खिसकती हैं तो मानसून की शुरुआत जल्दी हो सकती है।

एल नीनो (El Niño) और ला नीना (La Niña) प्रभाव: दरअसल, ला नीना (La Niña) की स्थिति भारत में मानसून को मजबूत और जल्दी ला सकती है।

मैडेन-जूलियन ऑसिलेशन (MJO): जब हिंद महासागर में बादल इकट्ठा हो जाते हैं, जो बारिश को प्रभावित करते हैं। ये एक तरह की वैश्विक मौसमी घटना है। अगर MJO का एक्टिव फेज समय से पहले शुरू होता है, तो मानसून की शुरुआत भी जल्दी हो जाती है।

वायुमंडलीय दबाव में बदलाव: जब भारतीय उपमहाद्वीप पर दबाव का क्षेत्र कम हो जाता है तो इससे मानसून की शुरुआत पहले हो सकती है।

जलवायु परिवर्तन: धरती पर तेजी से बढ़ रहे ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम के पैटर्न में बदलाव हो रहा है। जिससे तापमान में बढ़ोतरी और बारिश के पैटर्न प्रभावित हो रहे हैं। इससे भी समय से पहले मानसून आ सकता है।

बता दें कि साल 2009 में भी मानसून की शुरुआत समय से पहले हो गई थी। 2009 में मानसून ने 23 मई को ही दस्तक दे दी थी। इस पर क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र के प्रमुख बी अमुधा ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के आधार पर फिलहाल पूर्वोत्तर मानसून के प्रदर्शन के बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!