महाकाल मंदिर के दान पेटी ने उगला खजाना, सावन माह में भक्तों ने की इतने करोड़ रुपये की धन वर्षा

मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर सावन मास में भक्तों के लिए संभवतः सर्वाधिक प्रिय रहा. यही वजह है कि इस पवित्र माह में देशभर से 85 लाख दर्शनार्थी बाबा के दर पर आए और मंदिर को दान के साथ ही लड्डू प्रसाद बिक्री और वीआईपी टिकट से 27 करोड़ की आय हो गई.

दरअसल, सावन का महीना शिव आराधना के लिए विशेष माना जाता है. इसलिए इस महीने में देश के सभी ज्योतिर्लिंगों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन 12 ज्योतिर्लिंगों में से महाकालेश्वर मंदिर को सबसे महत्वपूर्ण माने जाने के कारण सावन के महीने में 11 जुलाई से 9 अगस्त तक यहां 85 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचे. इस दौरान, भक्तों ने यहां खुले दिल से दान देने के साथ ही वीआईपी टिकट और लड्डू भोग प्रसाद खरीदने में भी कंजूसी नहीं बरती. नतीजतन दान पेटी खोलने पर उसमें पांच करोड़ की राशि निकली. वहीं, अन्य स्रोतों से मंदिर को 22 करोड़ की आय हुई.

ऐसे हुई मंदिर को 27 करोड़ की आय
मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक ने बताया कि श्रावण माह भगवान शिव को अति प्रिय है. इसलिए सावन के 30 दिनों में देश-विदेश से 85 लाख श्रद्धालुओं ने आकर बाबा के दर्शन किए. इसमें नागपंचमी पर आए भक्त भी शामिल हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तों ने दान पेटी, ऑनलाइन चेक और नकद के माध्यम से करीब 5 करोड़ का दान किया. वहीं , लड्डू प्रसादी, शीघ्र दर्शन सहित अन्य स्रोत से भी 22 करोड़ की आय हुई. इस तरह मंदिर को कुल 27 करोड़ रुपए की आय हुई है.

महाकाल लोक से भी आय में हुई वृद्धि
महाकाल मंदिर के मुताबिक महाकाल लोक बनने के बाद से दर्शनार्थियों की संख्या में जमकर इजाफा हुआ. 2023 में 5.28 करोड़ श्रद्धालु आए थे. 2024 में यह संख्या 7.32 करोड़ हो गई. पिछले दो साल में करीब 12 करोड़ 32 लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन करने आए हैं. श्रद्धालु के दान से मंदिर की व्यवस्था, धर्मशाला, अन्न क्षेत्र, गोशाला, महाकालेश्वर वैदिक शोध संस्था,पर्वों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, महाकाल मंदिर विस्तारीकरण और मंदिर की सुरक्षा पर पैसा खर्च होता है.

साल दर साल ऐसे बढ़ती गई दान की राशि
  • साल                           दान (रुपये करोड़ में)
  • 2019-20                     15,04,68,572
  • 2020-21                      9,46,04,472
  • 2021-22                     19,97,42,018
  • 2022-23                     38,91,54,901
  • 2023-24                     59,91,20,297
  • 2024-25                     51,22,39,268
  • सम्बंधित खबरे

    महाकाल मंदिर में दान का आंकड़ा चार गुना बढ़ा:60 करोड़ पार, दो साल में 12.32 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे उज्जैन; बना नंबर-1 धार्मिक केंद्र

    उज्जैन के महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। महाकाल लोक बनने के बाद मंदिर में दर्शन के लिए रोजाना डेढ़ से दो लाख भक्त पहुंच रहे…

    उज्जैन से BJP नेता का परिवार लापता, सभी के मोबाइल आ रहे बंद, पुलिस खंगाल रही सुराग

    उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक भाजपा नेता की पत्नी, बेटा और बेटी चार दिन से लापता है। तीनों के साथ घर से लाखों रुपए भी गायब है। मामले…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!