नशे में धुत युवती ने सड़क पर किया हंगामा,  खुद पुलिस भी रह गई हैरान, Video वायरल 

शहडोल। आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में नशे की लत अब युवतियों तक भी पहुंच चुकी है। जिले के सबसे व्यस्त क्षेत्र चौपाटी के पास रविवार देर शाम उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब शराब के नशे में धुत एक अज्ञात युवती बीच सड़क पर हंगामा करने लगी। नशे की हालत में युवती सड़क पर गिरती-पड़ती रही और बार-बार चिल्लाकर हाई वोल्टेज ड्रामा करती रही। 

पुलिस भी देखकर रह गई हैरान 

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने-बुझाने का प्रयास करने लगी। पुलिस ने उसे घर जाने की गुजारिश भी की, लेकिन युवती नशे में इतनी चूर थी कि वह किसी की बात सुनने की स्थिति में नहीं थी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब नशे में धुत युवती बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ी, उसकी दो सहेलियां उसे उठाकर वहां से ले जाने की कोशिश करती रहीं, लेकिन लगातार मची अफरा-तफरी से लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रैफिक भी कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ।

कोतवाली पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवती और उसकी सहेलियों को वहां से हटाया और स्थिति को नियंत्रित किया, यह घटना न केवल पुलिस प्रशासन के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर सामने आई, बल्कि समाज के सामने भी एक गंभीर सवाल खड़ा करती है।

बढ़ती लत, गिरता संयम

शहडोल जैसे शांत जिले में महिलाओं खासकर युवतियों के बीच नशे की बढ़ती प्रवृत्ति चिंता का विषय बनती जा रही है। यह घटना इसी गिरते सामाजिक संतुलन की एक कड़ी मानी जा सकती है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। इस तरह की घटनाएं न सिर्फ समाज की छवि को धूमिल करती हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के लिए भी एक गलत संदेश छोड़ती हैं। ऐसे में प्रशासन, समाजसेवियों और परिजनों को मिलकर युवाओं में नशे के प्रति जागरूकता फैलाने की जरूरत है, ताकि ऐसे हालातों से बचा जा सके।

  • सम्बंधित खबरे

    गैर मर्द के साथ कमरे में थी पत्नी: देखते ही खौल उठा पति का खून, दी ऐसी दर्दनाक मौत कि कांप उठेगी रूह

    शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने पत्नी को गैर मर्द के साथ कमरे में देखने के बाद उसे दर्दनाक मौत दे…

    ये नगर पालिका भी स्वच्छता में है अव्वल, घर से जूठा और कचरा इकट्ठा कर बना रहे जैविक खाद, बाग-बगीचों और खेतों के लिए खरीद रहे लोग

    शहड़ोल। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहड़ोल संभाग के सबसे धनी नगरपालिका धनपुरी नगरपालिका में दो दिवसीय स्वछता समग्र कार्यशाला एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमे शहड़ोल संभाग के…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!