मप्र में बनेंगे 2000 वीसी रूम , गवाह कहीं भी हो, पास के थाने से वीसी से जुड़ सकेंगे,अब तारीख पर तारीख नहीं…..

तारीख पर तारीख’… अदालत का नाम सुनते ही ये जुमला जुबां पर आ ही जाता है। हालांकि, कोर्ट केस के सालों चलने के पीछे कुछ बहुत मामूली वजहें भी होती हैं। कुछ लोग ऐसे होते हैं, जिनकी पेशी की जरूरत सिर्फ एक-दो बार ही होती है, पर उनके पेश न होने से केस खिंचता रहता है।

इस दिक्कत को दूर करने के लिए अब केंद्र की न्यायश्रुति योजना के तहत बड़ी पहल की गई है। मप्र में पहली बार 2000 लोकेशन पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (वीसी) सेटअप लगाने की तैयारी है। ये सेटअप साउंडप्रूफ और ईकोप्रूफ रूम में लगाए जाएंगे। मप्र में स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो को ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

केंद्र सरकार प्रति साइट के लिए दो लाख रुपए राज्य सरकारों को देगी। साथ ही कंप्यूटर, वीसी सेटअप और 100 एमबीपीएस की इंटरनेट लाइन की व्यवस्था भी की जानी है। मप्र के सभी थाने, एसडीओपी-सीएसपी या एसीपी ऑफिस और एसपी ऑफिस शामिल किए गए हैं।

इस सेटअप के लिए दिल्ली नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटर ने एक सॉफ्टवेयर डिजाइन किया है। देश के सभी राज्यों की पुलिस इसी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करेगी। न्यायश्रुति योजना का मप्र में पहला चरण अगले 6 महीने में शुरू किया जाना है।

सिर्फ हां या ना सुनने के लिए भी लंबा इंतजार

  • फिलहाल यह व्यवस्था विवेचना अधिकारियों, मौके पर पहुंचने वाले स्टाफ, पंच-साक्षियों, प्रत्यक्षदर्शी गवाहों, मेडिकल रिपोर्ट देने वाले डॉक्टरों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तैयार करने वाले चिकित्सकों के लिए की जा रही है।
  • अब तक इन सभी को, चाहे उन्हें सिर्फ ‘हां’ या ‘ना’ में जवाब ही क्यों न देना हो, अदालत में पेश होने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी। मसलन, किसी डॉक्टर ने किसी आपराधिक मामले में पुलिस को मेडिकल रिपोर्ट दी हो, तो भी उसे कोर्ट में पेश होना पड़ता था। अदालत में सिर्फ यह पूछा जाता- क्या आपने यह रिपोर्ट दी है? जवाब होता- हां। कई बार ट्रांसफर हो जाने के बाद भी उन्हें संबंधित जिले की कोर्ट में हाजिर होना पड़ता था।

कहीं से भी जुड़ सकेंगे, ट्रांसफर होने वालों को भी लाभ योजना के जरिए गवाहों को अपने लोकल थाने, सीएसपी ऑफिस या एसपी ऑफिस में जाकर पेशी अटेंड करने की सहूलियत मिल जाएगी। स्थानांतरित हो चुके कर्मचारी अपने मौजूदा जिले से वीसी के जरिए पेशी अटेंड कर सकेंगे।’ -जयदीप प्रसाद, एडीजी, एससीआरबी

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!