पकड़ा गया एक्सप्रेस-वे पर महिला के साथ दिखा नेता, आपत्तिजनक वीडियो हुआ था वायरल

मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें करने वाले नेता को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने आरोपी नेता मनोहर लाल धाकड़ को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मनोहर लाल धाकड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक्सप्रेसवे पर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर रहे थे और संबंध बना रहे थे।

वायरल वीडियो के बाद मचा था हड़कंप
मंदसौर के दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक कपल संबंध बनाता दिखाई दिया था। एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी में सब रिकॉर्ड हो गया था, जिसके बाद वीडियो वायरल हो गया और हड़कंप मच गया था। जांच में पता चला कि आरोपी शख्स एक नेता है और उसका नाम मनोहर लाल धाकड़ है।

एक्सप्रेसवे किनारे खड़ी की कार और…
सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्सप्रेसवे के किनारे एक कार रुकी हुई है। उसमें से एक महिला और पुरुष बाहर निकले और आपत्तिजनक हरकतें करने लगे। शुरुआत में दावा किया गया कि नेता भाजपा से जुड़ा हुआ है लेकिन भाजपा जिलाध्यक्ष ने दावा किया कि वह पार्टी के नेता नहीं है, हो सकता है कि उन्होंने ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता ली हो।

पत्नी है भाजपा समर्थित पार्षद
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, मनोहरलाल धाकड़ की पत्नी भाजपा समर्थित जिला पंचायत सदस्य हैं। वे मंदसौर जिला पंचायत के वार्ड क्रमांक 8 का प्रतिनिधित्व करती हैं। इस बात की पुष्टि भी भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने की है।

पुलिस ने कई धाराओं में दर्ज किया था केस
पुलिस ने मनोहरलाल धाकड़ और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 294 (सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें), धारा 283 (सार्वजनिक मार्ग में बाधा पहुंचाना) और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है।”

  • सम्बंधित खबरे

    मंदसौर के सीतामऊ में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू

    नौतपा में मंदसौर जिले के सीतामऊ में वारिश तेज हाबाओ के साथ शुरू हो गई है। आम आदमी गर्मी से बेहाल हो गया है। तापमान ४३ डिग्री पार हो चुका…

    सुवासरा-मंदसौर रोड पर मतदानकर्मियों की बस का हुआ हादसा, होमगार्ड जवान की मौत

    मंदसौर मंदसौर में मतदानकर्मियों की बस खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे में होम गार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि 9 लोग घायल हैं। तीन घायलों को सीतामऊ प्राथमिक…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!