पीएम मोदी का गुजरात दौराः वडोदरा पहुंचे प्रधानमंत्री, रोड शो जारी, कर्नल सोफिया कुरैशी का परिवार भी मौजूद, हरतरफ ऑपरेशन सिंदूर की चमक

ऑपरेशन सिंदूर और भारत-पाकिस्तान संघर्ष के बाद पीएम नरेंद्र मोदी आज से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे वडोदरा पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। PM मोदी एयरपोर्ट से एयरफोर्स गेट तक एक किलोमीटर लंबा रोड शो कर रहे हैं। कर्नल सोफिया का परिवार भी पहुंचा है। पीएम मोदी के रोड शो में हरतरफ ऑपरेशन सिंदूर की चमक साफ दिख रही है।

मोदी आज गुजरात में 3 रोड शो और तीन कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पीएम वडोदरा के बाद दाहोद में जनसभा करेंगे। इस दौरान कई रेलवे प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे। दोपहर में प्रधानमंत्री भुज और अहमदाबाद में रोड शो निकालेंगे। सोमवार रात वे राजभवन में रुकेंगे। दोपहर 2 बजे भुज और शाम 6:30 बजे अहमदाबाद में रोड शो करेंगे। पीएम इस दौरे पर करीब 82,950 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।

इस दौरे में लगभग 82,950 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और कईं रोड शो शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। शहर के हर चौक-चौराहों पर ऑपरेशन सिंदूर और ब्रह्मोस मिसाइलों के साथ पीएम मोदी के कटआउट लगे हुए हैं। कई जगहों पर महिलाएं पीएम मोदी का ऑपरेशन सिंदूर के लिए धन्यवाद भी कर रही हैं. पीएम के इस रोड शो के दौरान कई स्टेज सजाए गए हैं। जिनमें ऑपरेशन सिंंदूर की झलक देखने को मिल रही है।

कल गांधीनगर में 77,400 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे

प्रधानमंत्री 27 मई को मोदी गांधीनगर में महात्मा मंदिर शहरी विकास मंत्रालय के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। फिर अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पीएम दो दिन में 77,400 करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।

26 मई का कार्यक्रम

  • पीएम मोदी सोमवार को वडोदरा पहुंचेंगे। रोड शो के बार दाहोद में रैली और रेलवे प्रोजेक्ट का इनॉगरेशन करेंगे। पीएम दाहोद संयंत्र में बने पहले इलेक्ट्रिक इंजन को हरी झंडी दिखाएंगे। ये इंजन भारतीय रेल की माल ढुलाई क्षमता बढ़ाने में मदद करेंगे।
  • प्रधानमंत्री वेरावल और अहमदाबाद के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस और वलसाड तथा दाहोद स्टेशनों के बीच एक एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। प्रधानमंत्री कटोसन-कलोल खंड का भी इनॉगरेशन करेंगे और इस पर एक मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे।
  • भुज में प्रधानमंत्री 53,400 करोड़ रुपए से अधिक की लागत की कई प्रोजेक्ट्स की आधारशिला और लोकार्पण करेंगे। इसमें तापी में ‘अल्ट्रा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट’ यूनिट भी शामिल हैं। इसके अलावा कई सड़क, जल और सोलर प्रोजेक्ट भी शामिल हैं।

इस हफ्ते 6 राज्यों का करेंगे दौरा

मोदी इस हफ्ते 6 दिन में 6 राज्यों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे गुजरात, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश जाएंगे। इसके बाद 29 मई को सिक्किम और पश्चिम बंगाल का दौरा करेंगे। 30 मई को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जनसभा करेंगे। इसी दिन बिहार में पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का इनॉगरेशन करेंगे। 31 मई को एमपी के भोपाल जाएंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!