‘ब्राह्मण समाज से इतनी नफरत क्यों?’ कथावाचक मामले में धीरेंद्र शास्त्री पर दिए बयान को लेकर भड़के भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष, कहा- लोगों को बांटने के बजाय…

इटावा. यादव कथावाचक के साथ अभद्रता का मामला तुल पकड़ता जा रहा है. इस मामले को लेकर अखिलेश यादव कथावाचक के साथ खड़े हैं. हालांकि आगामी चुनावों को देखते हुए अखिलेश इस मुद्दे को नहीं छोड़ना चाहते. हों भी क्यों ना, कथावाचक पीडीए वर्ग के हैं और सपा प्रमुख पीडीए के जरिए सत्ता का सिंहासन पाना चाहते हैं. इसलिए वे इस मुद्दे को हाथ से जाने नहीं देना चाहते और कथावाचक के साथ खड़े हुए हैं. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था. जिस पर अब बवाल हो गया है.इस मामले में भाजपा के नेता भी कूद पड़े हैं. मंगलवार को इटावा पहुंचे भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष और विधान पार्षद प्रांशुदत्त द्विवेदी ने अखिलेश यादव पर ब्राह्मण समाज के प्रति द्वेषभाव रखने का आरोप लगाते हुए सवाल करते हुए कहा कि आखिर अखिलेश यादव को ब्राह्मण समाज से इतनी नफरत क्यों है?

प्रांशुदत्त ने इटावा के दांदरपुर गांव में हुई उपद्रव की घटना पर संज्ञान लेते हुए पीड़ित ब्राह्मण परिवारों से मुलाकात की. सैकड़ों ब्राह्मणों ने उन्हें अपनी पीड़ा सुनाई और न्याय की गुहार लगाई. इस दौरान द्विवेदी ने कहा कि पुलिस प्रशासन अपना कार्य कर रहा है. दोषियों को उनके अपराध के अनुसार दंड अवश्य मिलेगा. भाजयुमो नेता ने कहा कि यदि अखिलेश यादव को ब्राह्मण समाज का समर्थन चाहिए तो उन्हें लोगों को बांटने या नफरत फैलाने के बजाय मथुरा जाकर मंदिर निर्माण में योगदान देना चाहिए.

  • सम्बंधित खबरे

    ‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

    कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश…

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!