भारत में फिर बढ़े कोरोना के केस, केरल से लेकर दिल्ली तक मिले इतने नए मरीज

देश में कोरोना के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पहले मुंबई कोरोना का हॉटस्पॉट था लेकिन बीते दिनों की तुलना में केरल भारत का हॉटस्पॉट बन गया है। यहां कोविड के सबसे अधिक एक्टिव केस मौजूद हैं। महाराष्ट्र में भी कोरोना के नए मामलों की पुष्टि हुई है। पिछले हफ्ते देश में कोरोना के 300 एक्टिव केस थे, जो सोमवार को बढ़ चुके हैं। फिलहाल, आंकड़ों के अनुसार, 300 से अधिक केस की पुष्टि हो चुकी है। मगर चिंता की बात यह है कि अभी तक कोरोना का जेएन.1 वेरिएंट मिल रहा था, लेकिन शनिवार से ही कोरोना के दूसरे वेरिएंट एनबी.1.8.1 और एलएफ.7 के मरीज मिल रहे हैं। आइए जानते हैं देश में कोरोना से कैसे हालात हैं और नए वेरिएंट के बारे में।

केरल में सबसे ज्यादा मामले
देश के सबसे ज्यादा कोरोना के मामले केरल में मिले हैं। यहां अबतक का आंकड़ा बताता है कि इस राज्य में कोरोना के 273 एक्टिव केस है। इसके बाद दक्षिण भारत के तमिलनाडु में भी कोरोना के कई मरीजों की पुष्टि हो चुकी हैं। शनिवार शाम कर्नाटक में भी कोरोना के 5 नए मामले मिले हैं। वहीं, बेंगलुरु में भी 84 वर्ष का एक कोरोना पेशेंट की मृत्यु भी हो चुकी है। यहां कुल मरीजों की संख्या 38 पहुंच चुकी हैं।

महाराष्ट्र में भी नए मामले
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 47 नए मामले और रविवार को 45 नए केस दर्ज किए गए हैं। इस तरह राज्य में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 209 तक पहुंच चुकी है। राज्य सरकार ने कोविड-19 से चौथी मौत की भी सूचना दी है, जो एक 21 वर्षीय ठाणे का रहने वाला युवक है। हालांकि, यह भी बताया जा रहा है कि कोरोना के अधिकांश मरीजों का इलाज घर में ही हो रहा है। कोलकाता में भी कोरोना के 7 मरीज मिले हैं।

दिल्ली में नए वेरिएंट की दस्तक
राजधानी दिल्ली में कुल मामलों की संख्या अन्य राज्यों की तुलना में कम है लेकिन यहां कोरोना के दो नए वेरिएंट्स मिले हैं, जो सभी नागरिकों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर हैं। ये दो वेरिएंट NB.1.8.1 और LF.7 है। इसके सबसे पहले और अबतक मरीज सिर्फ दिल्ली में ही मिले हैं। गुरुवार को दिल्ली में कोरोना के 23 नए मामलों की पुष्टि हुई थी। दिल्ली में हेल्थ एडवाइजरी जारी की जा चुकी है। साथ ही, हेल्थ मिनिस्टर पंकज सिंह ने राज्य के लोगों से कहा हैं कि घबराएं नहीं और नया वेरिएंट कॉमन इन्फ्लूएंजा है।

गुजरात में कैसे हालात?
हालांकि, गुजरात में पिछले 2-3 दिनों से कोई नया कोरोना का मामला नहीं मिला है। ऐसे में राज्य में फिलहाल कोरोना के 33 एक्टिव केस हैं। ये मामले अहमदाबाद, राजकोट और कुछ ग्रामीण इलाकों के हैं। इनमें से एक मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी रह चुकी है।

हरियाणा
दिल्ली से सटे हरियाणा में भी कोरोना के मरीजों के केस मिले हैं। यहां गुरुग्राम में 5 एक्टिव केस हैं, जिनमें 2 लोग मुंबई से घूमकर आए हैं। अन्य दो मामलों में एक महिला मरीज है और दूसरा एक बुजुर्ग पेशेंट है। एक अन्य मरीज फरीदाबाद का एक युवक है।

गाजियाबाद और नोएडा में भी मिले मामले
एनसीआर में गाजियाबाद और नोएडा में भी कोरोना के मरीजों की खबर है। बता दें कि गाजियाबाद में कोरोना के 4 मामले हैं, जिनमें 2 महिलाएं हैं और 1 बुजुर्ग दंपत्ति है। वहीं, नोएडा में भी एक 55 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोविड से संक्रमित मिली हैं।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!