‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि उसकी वजह से इंदौर में लोग अब शादी करने से घबरा रहे हैं।

सोनम के लिए तालिबानी सजा की मांग
दरअसल, इंदौर से कांग्रेस की मुस्लिम महिला पार्षद रुबीना इकबाल खान आज सोनम रघुवंशी का नाम सुनकर भड़क उठीं। उन्होंने कहा कि उसके शक्ल से नफरत हो गई है। उसने इंदौर का नाम कलंकित कर दिया। सोनम के लिए तालिबानी सजा की मांग करते हुए महिला पार्षद ने कहा, “सोनम को चौराहे पर खड़ा करके पहले 100 कोड़े मारना चाहिए उसके बाद चाहिए फांसी दे देना।”

पार्षद बोलीं- सोनम की वजह से इंदौर में शादी करने से घबरा रहे लोग

उन्होंने यह भी कहा कि “सोनम जब भी मिलेगी तो उसे एक चांटा मारकर पूछूंगी कि तूने ऐसा क्यों किया? क्यों तूने इंदौर को बदनाम किया? पति की हत्या क्यों की? उसने सिर्फ पति की हत्या नहीं की है। कई सारे रिश्तों की हत्या कर दी है। सोनम जैसी लड़कियों के लिए एक तरह से देखा जाए तो तालिबानी सजा अच्छी है। उसकी वजह से लोग इंदौर में शादी करने से घबरा रहे हैं। सोच रहे हैं कि यहां की लड़कियां धक्के देकर मार देती हैं।”

पार्षद ने की सख्त कानून की मांग!

पार्षद ने आगे कहा, “सोनम का मतलब सोना होता है। लेकिन वो तो कोयला निकली। जिसने जलाकर अपने ही पति को राख कर दिया। हमारा कानून सख्त हो जाए और उसे फांसी दे दे तो आगे लड़कियां ऐसा करने से पहले सोचें। एक तरफ से तालिबान का कानून अच्छा है।”

 वाराणसी में सोनम का पिंडदान 

राजा हत्याकांड को लेकर सोनम के खिलाफ वाराणसी में भी आक्रोश है। रघुवंशी समाज ने कल शुक्रवार को आरोपी सोनम रघुवंशी का जीते जी पिंडदान कर दिया। दशाश्वमेध घाट पर रघुवंशी समाज की महिलाओं ने प्रतीकात्मक पिंडदान किया। पिंडदान के बाद पोस्टर में आग भी लगाई।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    राजा रघुवंशी हत्याकांड में मिला बड़ा सबूत: देर रात शिनाख्त के लिए विपिन को बुलाया, शिलांग पुलिस आज फिर करेगी पूछताछ

    इंदौर। इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच जारी है। इस बीच शिलांग एसआईटी की टीम ने मध्य प्रदेश के रतलाम से राजा और सोनम रघुवंशी के गोल्ड ज्वेलरी जब्त…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!