MP में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान; 12वीं में 75% अंक लाने वाले 94 हजार 234 स्टूडेंट्स को लैपटॉप

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुक्रवार 4 जुलाई को राजधानी भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप की राशि अंतरित करेंगे. सीएम मोहन यादव स्कूल शिक्षा विभाग की प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मण्डल की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत अथवा उससे अधिक अंक अर्जित करने वाले प्रति विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि लैपटॉप क्रय करने के लिये उनके बैंक खाते में अंतरित करेंगे. इस वर्ष 94 हजार 234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिये 235 करोड़ 58 लाख 50 हजार रूपये की राशि दी जा रही है.

उज्ज्वल भविष्य का निर्माण : सीएम मोहन यादव

सीएम मोहन यादव ने कहा कि “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के मार्गदर्शन में हमारी सरकार प्रतिभावान विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु हरसंभव प्रयास और सहायता के लिए तत्पर है. कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 75% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए ₹25000 दिए जाएंगे. मुझे प्रसन्नता है कि 4 जुलाई को हम प्रदेश में 12वीं कक्षा में 75% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 94,234 विद्यार्थियों को लैपटॉप के लिए प्रत्येक विद्यार्थी ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि देंगे.”

ऐसा है कार्यक्रम

इस कार्यक्रम में प्रदेश के 500 से अधिक विद्यार्थी और शिक्षक शामिल होंगे. प्रदेश में पिछले वर्ष 2023-24 में 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के बैंक खातों में 224 करोड़ 27 लाख 50 हजार रुपये की राशि अंतरित की गयी थी. प्रदेश में यह योजना वर्ष 2009-10 से संचालित हो रही है.

पिछले 15 वर्षों में इस योजना में 4 लाख 32 हजार 16 विद्यार्थियों के बैंक खातों में एक हजार 80 करोड़ 4 लाख रुपये की राशि प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप के लिये अंतरित की जा चुकी है.

प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना में लैपटॉप राशि अंतरण के भोपाल में होने वाले राज्यस्तरीय आयोजन का जिला मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में सीधे प्रसारण करवाने की व्यवस्था भी की गई है.

जल्द मिलेगी स्कूटी

मुख्यमंत्री प्रोत्साहन योजना के तहत मध्य प्रदेश सरकार हर साल 12वीं बोर्ड की परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को स्कूटी देती है वहीं 75 फीसदी से ज्यादा अंक लाने वालों को लैपटॉप दिया जाता है. जबकि कक्षा 6वीं से 9वीं तक के छात्रों को साइकिल दी जाती हैं. 2023-24 सत्र के छात्रों को एक साल बाद स्कूटी और लैपटॉप दिया था. लेकिन इस बार स्कूल शिक्षा विभाग का कहना है कि पर्याप्त बजट है, जिसकी वजह से छात्रों को समय पर लैपटॉप और साइकिल दी जा रही हैं. स्कूटी भी जल्द देने का प्लान है.

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!