यूपी: प्रदेश में बनेंगे नौ नए एक्सप्रेसवे, जानिए किन जिलों से होकर निकलेंगे; अभी छह एक्सप्रेसवे हैं संचालित

एक्सप्रेसवे का नया रिकॉर्ड यूपी में बनने जा रहा है। छह एक्सप्रेसवे राज्य में संचालित हैं। छह निर्माणाधीन हैं और नौ नए एक्सप्रेसवे का प्रस्ताव फाइनल हो गया है। इनमें चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेस वे, मेरठ-हरिद्वार एक्सप्रेसवे और लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे के अलावा गोरखपुर सिलीगुढ़ी एक्सप्रेसवे और गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे प्रमुख हैं। इन एक्सप्रेसवे पर लगभग 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च होंगे।

एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में यूपी ने अपनी रफ्तार और बढ़ा दी है। प्रदेश में वर्तमान में छह एक्सप्रेसवे संचालित हैं। जिसमें से एक मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेसवे एनएचएआई ने तैयार किया है। निर्माणाधईन छह एक्सप्रेसवे में से तीन यूपीडा और तीन एनएचएआई तैयार कर रहा है। वहीं प्रस्तावित नौ एक्सप्रेसवे में से सात यूपीडा और दो एनएचएआई ( गोरखपुर-सिलीगुढ़ी एक्सप्रेसवे व गोरखपुर-शामली एक्सप्रेसवे) तैयार करेगा। नौ नए एक्सप्रेसवे तैयार होने के बाद यूपी में एक्सप्रेसवे की कुल लंबाई 4374 किलोमीटर हो जाएगी। इस रिकार्ड के आसपास आने में भी अन्य राज्यों को कम से कम पांच वर्ष लग जाएंगे।

औद्योगिक विकास को तीव्र गति मिलेगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा प्रदेश को हर जिले के साथ देश के हर हिस्से से जोड़ने की मंशा के तहत यूपी में एक्सप्रेसवे का निर्माण और तेज किया जा रहा है। नौ नए एक्सप्रेसवे इसी प्रक्रिया के तहत बनाने की तैयारी है। इनसे औद्योगिक विकास को तीव्र गति मिलेगी।-श्रीहरि प्रताप शाही, एसीईओ, यूपीडा

अभी संचालित एक्सप्रेस वे
नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे 24.53 किमी
यमुना एक्सप्रेसवे 165 किमी
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 302 किमी
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे 341 किमी
बुन्देलखण्ड एक्सप्रेसवे 296 किमी
मेरठ – दिल्ली एक्सप्रेसवे 96 किमी
कुल लंबाई 1224.53 किमी

निर्माणाधीन एक्सप्रेसवे
गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे 91 किमी
गंगा एक्सप्रेसवे 594 किमी
चित्रकूट लिंक एक्सप्रेसवे 15.20 किमी
दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेसवे 210 किमी
बलिया लिंक एक्सप्रेसवे 114 किमी
लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे 63 किमी
कुल लंबाई 1087.20 किमी

प्रस्तावित एक्सप्रेसवे
लखनऊ लिंक एक्सप्रेसवे 49.96 किमी
(आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक)
फर्रुखाबाद – लिंक एक्सप्रेसवे 90.84 किमी
(गंगा एक्सप्रेसवे से आगरा-लखनऊ एक्स तक)
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे 74.30 किमी
(यमुना एक्स से गंगा एक्स वाया बुलन्दशहर)
झांसी लिंक एक्सप्रेसवे 118.90 किमी
विन्ध्य एक्सप्रेसवे 320 किमी
मेरठ – हरिद्वार लिंक एक्सप्रेसवे 120 किमी
(उत्तर प्रदेश सीमा तक )
चित्रकूट से रीवा लिंक एक्सप्रेसवे 70 किमी
गोरखपुर – सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे 519 किमी
गोरखपुर – शामली एक्सप्रेसवे 700 किमी
कुल लंबाई 2063 किमी

  • सम्बंधित खबरे

    खुल गई ‘सिस्टम’ की पोल! हल्की बारिश से अयोध्या हुआ पानी-पानी, रामपथ और भक्ति पथ समेत कई जगहों पर जलभराव

    अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों मे बीते कुछ दिनों से हल्की और मध्यम बारिश हो रही है। सोमवार को अयोध्या शहर में हल्की बारिश हुई। थोड़ी सी बारिश में ही…

    यूपी में सक्रिय हुआ मानसून, अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी, बढ़ेगा नदियों का जल स्तर

    उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है. बीते दिनों राज्य के बचे हुए हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आज 30…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!