केंद्रीय मंत्री का भतीजा बन ठग रहा था 12Th पास जालसाज,CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आईकार्ड बरामद

 ग्वालियर। अब तक आपने कई ऐसे ठगों को देखा होगा जो खुद को अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम देते हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसा जालसाज पकड़ाया है, जिसका झूठ सुनकर खुद झूठ भी शर्मा जाए। यहां एक ठग ने खुद को केंद्रीय मंत्री का भतीजा बनकर लोगों से लाखों की ठगी की। लेकिन जब पकड़ा गया तो गोविंदा की फिल्म की स्टोरी बताने लगा और खुद को उस मूवी के कैरेक्टर की तरह बता दिया। आइये जानते हैं पूरा मामला… 

खुद को बताया केंद्रीय मंत्री का भतीजा

दरअसल, जनकगंज थाना की पुलिस ने मनोज श्रीवास नाम के शख्स को जालसाजी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित शेखावत बन कर लोगों को ठग रहा था। उसने खुद को केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का भतीजा बताया। नाम की पूछताछ करने पर उसने गोविंदा की फिल्म “जिस देश मे गंगा रहता है” कि फिल्मी स्टोरी सुना दी। 

पकड़ाया तो सुनाई फिल्मी स्टोरी

आरोपी ने बताया कि वह है तो केंद्रीय मंत्री के परिवार से। लेकिन जन्म के बाद से ग्रह ठीक नहीं थे। मौत का खतरा मंडरा रहा था। इसलिए फैमिली वालों ने उसे गोहद के श्रीवास परिवार को पालने के लिए दे दिया। लेकिन पुलिस पर उसकी किसी फिल्मी स्टोरी का असर नहीं हुआ।

कैसे फूटा भांडा?

आरोपी मनोज श्रीवास 12वीं पास है। हाल ही में उसके खिलाफ अमित रावत ने शिकायत की थी। पीड़ित ने बताया था कि उसने बहन की नौकरी लगवाने के नाम पर ठग को 9 लाख रुपए दिए थे। उसने जॉब लगाने का वादा किया लेकिन पैसे लेने के बाद भी नौकरी नहीं लगवाई। आरोपी के पास से CBI और गृह मंत्रालय के फर्जी आई कार्ड भी बरामद हुए हैं। फ़िलहाल आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में है और उससे पूछताछ की जा रही है कि अब तक उसने कितने लोगों को इसी तरह चूना लगाया है।

  • सम्बंधित खबरे

    बाल अपराधों पर कोर्ट सख्तः बच्चों से अश्लील हरकत करने वाले 21 साल के युवक को उम्रकैद, 6 लाख प्रतिकर राशि देने के भी आदेश

     ग्वालियर। मध्यप्रदेश में बाल अपराधों पर कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाया है। बालक बालिका से अश्लील हरकत मामले में कोर्ट ने उम्रकैद की सख्त सजा दी है। अश्लील हरकत करने वाले…

    रेप के आरोपी पूर्व तहसीलदार को बड़ी राहत: जिला कोर्ट ने शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत की मंजूर, महिला ने लगाए थे गंभीर आरोप 

    ग्वालियर। ग्वालियर जिला कोर्ट ने दुष्कर्म के आरोपी पूर्व तहसीलदार शत्रुघ्न सिंह चौहान की जमानत मंजूर की है। तहसीलदार के वकील द्वारा कोर्ट में पेश की गई जमानत याचिका के दौरान…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!