रक्षा मंत्रालय के कार्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे राजनाथ सिंह

नई दिल्ली: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को रायसीना हिल्स इलाके में साउथ ब्लॉक (South Block) स्थित अपने मंत्रालय के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया और कामकाज के माहौल का जायजा लिया. अधिकारियों ने बताया कि राजनाथ सिंह कार्यालय के विभिन्न खंडों में गए और वहां स्वच्छता, कामकाज के माहौल का जायजा लिया तथा कर्मचारियों के साथ बातचीत की।

उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री को जहां कहीं सुधार की जरूरत महसूस हुई, उसके लिए उन्होंने आवश्यक निर्देश दिए. अधिकारियों ने बताया कि औचक निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ रक्षा उत्पादन विभाग के सचिव राजकुमार व मंत्रालय के अन्य अधिकारी भी थे. रक्षा मंत्री ने कामकाज के साथ साथ कार्यालय में साफ सफाई का भी जायजा लिया. रक्षा मंत्री ने कार्यालय में अधूरे पड़े कामों पर भी कर्मचारियों से सवाल किए और उन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए.
इससे पहले रक्षा मंत्री ने डिफेंस एक्सो को लेकर भी कई बड़ी बातें कहीं. उन्होंने कहा कि होने वाले डिफेंस एक्सो में यह सामने आएगा कि भारत टेक्नोलॉजी के दौर में अनुसंधान और विकास के साथ सेना के लिए जरूरी आधुनिक प्रौद्योगिकियों को लागू करके क्या हासिल करने में सक्षम है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!