त्योहारों में साइबर ठग डेबिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग में सेंध लगाने को तैयार

त्योहारी सीजन में लोग जमकर ऑनलाइन खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि, इसके साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी में उछाल आ गया है। साइबर ठग डेबिट, क्रेडिट कार्ड, ऑनलाइन बैंकिंग में सेंध लगाकर फर्जीवाड़े को अंजाम दे रहे हैं। इससे हाल के दिनों में साइबर धोखाधड़ी में तेजी से वृद्धि हुई है। ऑनलाइन कार्ड धोखाधड़ी से होने वाला नुकसान इस साल के अंत तक लगभग आठ अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है, जो 2019 में लगभग छह अरब डॉलर था। आइए जानते हैं कि ऑनलाइन धोखाधड़ी से कैसे बचें।

क्रेडिट कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी करें लेकिन कभी भी ऐसे ऑनलाइन विक्रेताओं से कुछ भी न खरीदें जो केवल उपहार कार्ड, मनी ट्रांसफर या क्रिप्टोकरेंसी द्वारा भुगतान स्वीकार करते हैं। इनमें फर्जीवाड़े की संभवना अधिक होती है क्योंकि अपराधी अक्सर लोगों को उन तरीकों का उपयोग करने के लिए कहते हैं ताकि वे जल्दी से नकद प्राप्त कर सकें।

किसी भी नए वेबसाइट से खरीदने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी जुटा लें। इसके साथ ही उसपर विक्रेता के सामान के विवरण को ध्यान से पढ़ें। यदि विक्रेता भारी छूट पर किसी खास ब्रांड की पेशकश करता है तो वह नकली हो सकता है।

डेबिट कार्ड से ऑनलाइन खरीदारी से बचें। ऐसा इसलिए कि अगर आपके कार्ड से छेड़छाड़ की जाती है, तो सीधे आपके बैंक खाते से धनराशि ले ली जाती है। इसमें आको बड़ा नुकसान होने का खतरा हो सकता है।

किसी अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करें। ऑनलाइन धोखाधड़ी करने वाले इस तकनीक का इस्तेमाल बहुत करते हैं।

फोन पर या ई-मेल पर अक्सर लॉटरी जीतने या फिर आपके एटीएम या क्रेडिट कार्ड से खरीदारी के मैसेज आते हैं और साथ में एक लिंक पर क्लिक करने की बात कही जाती है। ये साइबर ठग का काम होता है। किसी भी अनजाने लिंक को क्लिक नहीं करें या कोई अपनी वित्तीय जानकारी साझा नहीं करें।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!