ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हुए व्यापमं फर्जीवाड़ा मामले में 28 जुलाई से कोर्ट में ट्रायल शुरू होगी। विशेष न्यायाधीश विशाल अखंड की अदालत इस केस की सुनवाई करेगी। बता दें कि ग्वालियर के झांसी रोड थाने में 2013 में इस मामले में FIR हुई थी। 2015 में सीबीआई ने मामले की जांच शुरू की थी। साल 2020 में CBI ने कोर्ट में चार्जशीट पेश की थी।
सीबीआई की चार्जशीट में 130 लोग आरोपी बनाए आगे हैं। जिनमें से अब तक आठ आरोपियों की मौत हो चुकी है। कोर्ट में 122 आरोपी ट्रायल का सामना करेंगे। गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक पुत्र सहित कई चर्चित चेहरे इस केस में आरोपी हैं।









