रीवा-अनूपपुर-सिंगरौली दौरे पर CM डॉ. मोहन, राम-सेतु ब्रिज का करेंगे लोकार्पण, छात्रों को मिलेंगे लैपटॉप के लिए 25 हजार रुपए, BJP अध्यक्ष का भोपाल में स्वागत

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रीवा, सिंगरौली और अनूपपुर के दौरे पर रहेंगे। जहां जनता को करोड़ों रुपए के विकास कार्यों की सौगात देंगे। इसी के साथ वह 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले छात्रों के खाते में 25 हजार रुपए भेजेंगे।

छात्रों को जारी होगी लैपटॉप की राशि

सीएम डॉ. मोहन यादव आज सुबह 10.30 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल जाएंगे। जहां प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत लैपटॉप के लिए राशि जारी करेंगे। 11.45 बजे स्टेट हैंगर जाएंगे। जहां से दोपहर 12.45 बजे रीवा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 1.20 बजे एयरपोर्ट से सिंगरौली के हेलीपैड सरई (वि.स. देवसर) पहुंचेंगे। जहां महिला सशक्तिकरण एवं आदिवासी गौरव सम्मेलन में शामिल होंगे। साथ ही अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे।

अमरकंटक में राम सेतु ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण

मुख्यमंत्री 3.45 बजे हेलीपेड सरई से अनूपपुर के कोतमा जाएंगे। यहां अमृत हरित महाअभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे। अनूपपुर में NEET व JEE की कोचिंग का लोकार्पण करेंगे। अमरकंटक में राम सेतु ब्रिज का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। शाम 7.15 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भोपाल में होगा स्वागत

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का आज भोपाल में स्वागत होगा। शाम 4 बजे रविन्द्र भवन सभागार में कार्यक्रम आयोजित होगा इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी मौजूद रहेंगे। साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक सहित जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!