PM मोदी की अध्यक्षता में NDA की बड़ी बैठक शुरू, 2 राज्यों के सीएम नहीं पहुंचे, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज बीजेपी और एनडीए शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम की बैठक हो रही है। बैठक में शामिल होने के लिए पीएम मोदी भी पहुंच चुके हैं। बैठक शुरू होने से पहले ऑपरेशन सिंदूर में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में पीएम मोदी के अलावा जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और अमित शाह भी मौजूद हैं। मीटिंग में सभी 20 राज्यों के सीएम और 18 डिप्टी सीएम पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 122 वां एपिसोड लाइव सुन रहे हैं। इसके बाद मीटिंग की शुरुआत होगी।

ये सीएम मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
बैठक में आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू और पुडुचेरी के सीएम शामिल नहीं हुए हैं। दोनों सीएम व्यक्तिगत वजहों से शामिल नहीं हुए हैं। इससे पहले बैठक में पहुंचे पीएम मोदी का स्वागत दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, आंध्रप्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण, राजीव पवार और नागालैंड के सीएम नेफयू रियो ने किया।

इन मुद्दों पर होगी चर्चा
बैठक में ऑपरेशन सिंदूर और जातीय जनगणना के फैसलों को लेकर दो प्रस्ताव पारित किए जाएंगे। ये प्रस्ताव एनडीए की ओर से रखे जाएंगे। इसके अलावा बैठक में सभी राज्य अपनी एक योजना का प्रेजेंटेशन देंगे। इसके अलावा बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, सुशासन और बिहार विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी चर्चा की जाएगी। ऑपरेशन सिंदूर और जातीय जनगणना जैसे मुद्दों पर प्रस्ताव पारित कर एनडीए अपनी एकता और नीतिगत दिशा को मजबूत करेगा। बैठक के जरिए बीजेपी विपक्ष को एनडीए की ताकत दिखाने की कोशिश करेगी।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!