‘मतदाता अधिकार यात्रा’:बिहार से राहुल गांधी का हुंकार, भाजपा पर साधा निशाना, बोले- चुनाव चुराए जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बिहार के सासाराम से अपनी ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ शुरू की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर देश में चुनाव चुराने का आरोप लगाया।

चुनाव चुराने की हो रही है साजिश: राहुल
सासाराम में जनता को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, ‘मैं इस मंच से आपको बता रहा हूं कि पूरे देश में विधानसभा और और लोकसभा के चुनाव चुराए जा रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि भाजपा की ताज़ा साज़िश बिहार में एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के बहाने यहां के चुनाव चुराने की है। राहुल ने दावा किया, ‘हम उन्हें यह चुनाव नहीं चुराने देंगे।’

उन्होंने कहा कि अब पूरा देश जान चुका है कि चुनाव आयोग क्या कर रहा है। राहुल के मुताबिक, पहले लोगों को यह नहीं पता था कि वोट कैसे चुराए जा रहे हैं, लेकिन उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से इस सच्चाई को सबके सामने ला दिया है।

राहुल ने जाति जनगणना और लालू यादव का किया जिक्र
राहुल गांधी ने कहा कि उन्हें यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सही मायनों में जाति जनगणना नहीं करवाएंगे। हालांकि, उन्होंने भरोसा दिलाया कि ‘इंडिया’ ब्लॉक देश में सही मायने में जाति जनगणना सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा, ‘हम वोट चोरी पर रोक लगाएंगे और SIR की सच्चाई उजागर करेंगे।’ राहुल गांधी ने इस मौके पर राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, ‘लालू जी, डॉक्टर की सलाह के बावजूद यहां आने के लिए आपका तहे दिल से शुक्रिया।’

खड़गे ने मोदी को बताया ‘खतरनाक’
इसी कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री मोदी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, ‘वह बहुत खतरनाक आदमी हैं। जब तक आप उन्हें सत्ता से नहीं हटाएंगे, आपके वोट, अधिकार, आज़ादी और यहां तक कि संविधान भी सुरक्षित नहीं रहेगा।’ खड़गे का यह बयान ‘मतदाता अधिकार यात्रा’ के दौरान भाजपा के खिलाफ एक बड़ा राजनीतिक हमला माना जा रहा है। इस यात्रा का मकसद आने वाले बिहार विधानसभा चुनावों से पहले महागठबंधन की ताकत दिखाना और जनता को संगठित करना है।

  • सम्बंधित खबरे

    आज 20 साल बाद एक ही मंच पर दिखेंगे ठाकरे बंधु, मराठी को लेकर राज और उद्धव की रैली, जानें- क्या है रैली की तैयारी?

    महाराष्ट्र की राजनीति में दो दशक पहले अलग हुए ठाकरे बंधु, राज और उद्धव ठाकरे, आज शनिवार को एक मंच पर एकत्रित होंगे. वे राज्य सरकार द्वारा प्राथमिक स्कूलों में…

    हेमंत खंडेलवाल बने एमपी बीजेपी के नए बॉस, चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने की औपचारिक घोषणा

    भोपाल। मध्य प्रदेश में बीजेपी के नए अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। हेमंत खंडेलवाल एमपी में भारतीय जनता पार्टी के नए बॉस होंगे। केंद्रीय मंत्री व एमपी चुनाव प्रभारी मंत्री…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!