ममता बनर्जी का दावा-दोनों वैक्सीन लगवाने वाले अधिकतर लोगों को हो रहा कोविड

नई दिल्ली: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में कोहराम मचाया है. अब तक इस वायरस से लाखों की संख्या में लोगों की मौत हो चुकी है. वायरस (Coronavirus) से बचाव में सबसे बड़ा हथियार वैक्सीन है और देश में तेजी से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जा रहा है. देश ने जब 100 करोड़ से ज्यादा वैक्सीनेशन के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है ऐसे में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर हैरान करने वाली बात कही है. सीएम बनर्जी ने दावा किया है कि जो लोग कोरोना टीके की दो वैक्सीन ले रहे हैं वो कोरोना वायरस से ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं.मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कोविड-19 वैक्सीन की दो डोज लगवा रहे हैं उनकी इम्यूनिटी क्षमता में भी गिरावट आ रही है. उन्होंने कहा कि वैक्सीन लेने वालों की इम्यूनिटी सिर्फ 6 महीने रहती है और इसके बाद वे संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि लगभग 20 प्रतिशत ऐसे लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ली हैं.

केंद्र के सामने उठाना चाहिए मुद्दा
उन्होंने स्वास्थ्य सचिव से इस संबंध में केंद्र सरकार को पत्र लिखने की मांग की और कहा कि वह सरकार से इसका कारण पूछे और कहें कि आपकी कोरोना की दवा जिन लोगों ने ली वह इतनी बड़ी संख्या में वायरस से क्यों संक्रमित हो रहे हैं. इतना ही नहीं उन्होंने यह भी मांग कि इस मुद्दे को केंद्र सरकार के सामने उठाया जाना चाहिए.

त्योहारी सीजन में करें सुरक्षा नियमों का पालन
इससे पहले ममता बनर्जी ने त्योहारी मौसम की शुरुआत के बाद से राज्य में कोविड-19 मामलों की संख्या में तेज वृद्धि के मद्देनजर रविवार को लोगों से महामारी के प्रसार को रोकने के लिए सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की. उन्होंने वायरस से संक्रमित होने से बचने के लिए, नाक को ठीक ढंग से ढकते हुए मास्क पहनने का आग्रह किया. बनर्जी ने एक सभा में कहा, ‘कृपया मास्क ठीक से पहनें. दुर्गा पूजा के बाद कोविड के मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है. इसलिए, आपको कोविड सुरक्षा सावधानियों का पालन करना चाहिए, मास्क को अपनी ठुड्डी पर लटकाकर न रखें.’ उन्होंने सभी से आगामी काली पूजा, दिवाली, छठ पूजा और जगधात्री पूजा उत्सव के दौरान कोविड-19 सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने का आग्रह किया.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!