मोहन कैबिनेट की बैठक, भोपाल आएंगे चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष, पटेल पार्क में होगा राष्ट्रगीत-राष्ट्रगान, रेडियोग्राफर-लैब टेक्नीशियन पदों की काउंसलिंग आज से

भोपाल। मध्य प्रदेश में आज मोहन कैबिनेट की बैठक होगी। यह मीटिंग मंत्रालय में आयोजित की जाएगी। जिसमें कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगेगी। वहीं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव निवेश संवर्धन समिति की बैठक भी करेंगे।

तय कार्यक्रम के मुताबिक, सीएम डॉ मोहन यादव सुबह 10:30 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे। सुबह 11 बजे कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 12:30 बजे निवेश संवर्धन समिति की बैठक करेंगे। वहीं दोपहर 1:45 बजे से मुलाकात के लिए समय आरक्षित रखा गया है।

भोपाल आएंगे चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान
अगले कुछ घंटे में भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा। आज से प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनावी प्रक्रिया शुरू होगी। अध्यक्ष पद के लिए नामांकन और स्क्रूटनी की प्रक्रिया होगी। केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान आज भोपाल आएंगे। वे शाम 4 बजे भोपाल पहुंचेंगे। कल बीजेपी प्रदेश कार्यालय में बड़ी बैठक होगी। जिसमें मंत्री, सांसद, विधायक, पदाधिकारी और राष्ट्रीय परिषद के सदस्य शामिल होंगे।

बीजेपी को मिलेगा नया अध्यक्ष
इस बैठक के बाद नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा होगी। प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र आज शाम 4:30 बजे से 6:30 बजे तक जमा किए जाएंगे। शाम 6:30 से 7:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 7:30 से 8:30 बजे तक नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। रात 8:30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची घोषित होगी। इसके बाद दो जुलाई को सुबह 11 बजे से 2 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती के बाद दोपहर 2 बजे चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। राष्ट्रीय परिषद के 44 सदस्यों की निर्वाचन प्रक्रिया भी पूर्ण की जाएगी। एक नामांकन आने पर आज ही शाम को भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल जाएगा।

आज पटेल पार्क में होगा राष्ट्र-गीत और राष्ट्र-गान
मंत्रालय के समक्ष स्थित वल्लभ भाई पटेल पार्क में राष्ट्र-गीत “वन्दे-मातरम” और राष्ट्र-गान “जन गण मन” का गायन 1 जुलाई को सुबह 10:15 बजे किया जाएगा। बारिश होने की स्थिति में मंत्रालय क्रमांक-1 के कक्ष क्रंमाक 506 में गायन होगा। आपको बता दें कि हर महीने के प्रथम कार्य दिवस पर राष्ट्र-गीत एवं राष्ट्र-गान का आयोजन पटेल पार्क में किया जाता है

रेडियोग्राफर-लेब टेक्नीशियन पदों की काउंसलिंग आज से
मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से आयोजित संयुक्त भर्ती परीक्षा वर्ष 2024 (समूह-5) के अंतर्गत पद कोड-01 रेडियोग्राफर और पद कोड-02 लेब टेक्नीशियन के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों के सत्यापन और नियुक्ति की प्रक्रिया के लिये काउंसलिंग 1 जुलाई से प्रारंभ की जा रही है। परीक्षा में उत्तीर्ण समस्त अभ्यर्थियों को काउंसलिंग संबंधी सूचना मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पते पर भेजी जाएगी। काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं समय-सारणी स्वास्थ्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन की आधिकारिक वेबसाइट https://health.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है।

एमपी ट्रांसको में विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन आज से
मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमपी ट्रांसको) द्वारा कनिष्ठ अभियंता (पारेषण-प्रशिक्षु) एवं लाइन परिचारक (प्रशिक्षु)-2024 के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज़ सत्यापन की प्रक्रिया 1 जुलाई से प्रारंभ होगी। यह प्रक्रिया 3 जुलाई 2025 तक चलेगी। रोजाना सुबह 10 बजे से एमपी ट्रांसको मुख्यालय, शक्तिभवन, ब्लॉक-2, मुख्य अभियंता (मानव संसाधन एवं प्रशासन) कार्यालय, जबलपुर में किया जाएगा।

  • सम्बंधित खबरे

    MP में बनेगा पुलिस भर्ती बोर्ड; CM ने कहा- 3 साल में सभी पद भरेंगे, इनको मिलेगा आरक्षण और 6वां वेतनमान

    मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने 15 अगस्त को बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि “हमारी पुलिस बेहद चुनौतियों के बीच अपना दायित्व निर्वहन करती है. इसलिए…

    आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका भर्ती के लिए आखिरी मौका! अब तक 2.70 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त

    महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए जारी की गई ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को अभूतपूर्व प्रतिक्रिया मिल रही है.…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!