अब आरबीआई के नए पोर्टल से भी खरीदा जा सकता है गोल्ड बांड
मुंबई : सॉवरेन गोल्ड बांड की खरीद अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल में शुरू हुए पोर्टल भी की जा सकती है. आरबीआई ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा…
स्टार्टअप में निचले पायदान पर मप्र
भोपाल । स्वच्छता में देश का नंबर वन शहर इंदौर अब प्रदेश को नंबर वन बनाने के लिए भी नवचार करने जा रहा है। इंदौर ये मदद र्स्टाटअप के क्षेत्र…
क्या अब ग्रीन हाइड्रोजन से फर्राटा भरेंगी कारें ! नितिन गडकरी ने बताया प्लान
नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं कोशिश कर रहा हूं कि हम गंदे पानी से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करें और शहर की बस, ट्रक, कार ग्रीन हाइड्रोजन…
म्युचुअल फंड निवेश से ज्यादा मुनाफे के लिए अपनाएं यह नीति
परिसंपत्ति आवंटन के बारे में फैसला लेते समय मुख्य रूप से दो बातों पर विचार करना चाहिए। सबसे पहले, आपको अपने निवेश की समय सीमा तय करनी होगी। आपकी समय…
शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी, सेंसेक्स 776 अंक उछलकर बंद, निफ्टी 17400 के स्तर पर
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गुरुवार को 776.50 अंक या 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ फिर से 58 हजार के पार पहुंच गया है। कारोबार के अंत में यह 58,461.29 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 234.75 अंक या 1.37 फीसदी की उछाल के साथ 17,401.65 के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार को बाजार गुलजार रहा और सेंसेक्स-निफ्टी दोनों तेज बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स गुरुवार को 776.50 अंक या 1.35 फीसदी की बढ़त के साथ फिर से 58 हजार के पार पहुंच गया है। कारोबार के अंत में यह 58,461.29 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी 234.75 अंक या 1.37 फीसदी की उछाल के साथ 17,401.65 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज 39.77 अंक या 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 57,724.56 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने मामूली 7.85 अंक या 0.05 फीसदी की उछाल के साथ 17,174.75 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। शुरुआत बढ़त के साथ कुछ ही देर में सेंसेक्स 229 अंक चढ़ गया था, वहीं निफ्टी भी 17,200 के पार पहुंच गया था। कारोबारी दिन के दौरान सेंसेक्स 800 अंक तक उछला था।
सुजुकी स्विफ्ट क्रास एसयूवी जल्द होगी लांच
नई दिल्ली । सुजुकी कंपनी स्विफ्ट पर आधारित एसयूवी लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की यह छोटी एसयूवी भारत में टाटा पंच से सीधी टक्कर लेगी। कंपनी के…
WhatsApp से ऑर्डर होगी Jiomart की ग्रॉसरी
अब WhatsApp के जरिए भी Jiomart से ग्रॉसरी का सामान मंगाया जा सकता है। भारतीय अब एक नए “टैप और चैट” विकल्प से मुकेश अंबानी के JioMart से किराने का…
नवंबर के जीएसटी संग्रह ने अक्तूबर का रिकॉर्ड तोड़ा
नवंबर महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,31,526 करोड़ रुपये का हुआ। इस महीने हुआ यह जीएसटी संग्रह पिछले महीने के संग्रह को पार कर गया है, जो जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरा सबसे अधिक है।नवंबर में कुल जीएसटी संग्रह 1,31,526 करोड़ रुपये रहा है। नवंबर महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,31,526 करोड़ रुपये का हुआ। इस महीने हुआ यह जीएसटी संग्रह पिछले महीने के संग्रह को पार कर गया है, जो जीएसटी लागू होने के बाद से दूसरा सबसे अधिक है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। यह आंकड़ा जीएसटी के लागू होने के बाद से दूसरा सबसे अधिक है। अक्तूबर में बनाया था रिकॉर्ड नवंबर के जीएसटी संग्रह ने अक्तूबर में बने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। गौरतलब है कि अक्तूबर महीने में कुल जीएसटी संग्रह 1,30,127 करोड़ रुपये रहा था। बीते महीने त्योहारी सीजन के चलते मांग में आई तेजी का असर जीएसटी संग्रह पर साफतौर पर देखने को मिला था, जो अब तक जारी है। नवंबर 2021 में एकत्रित सकल जीएसटी राजस्व 1,31,526 करोड़ रुपये है, जिसमें सीजीएसटी 23,978 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 31,127 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 66,815 करोड़ रुपये (माल के आयात पर एकत्रित 32,165 करोड़ रुपये सहित) और उपकर शामिल है। पिछले साल की तुलना में 25 फीसदी ज्यादा बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों को देखें तो नवंबर के महीने के लिए जीएसटी राजस्व नवंबर 2020 की तुलना में 25 फीसदी अधिक है और नवंबर 2019 की तुलना में 27 फीसदी ज्यादा है। बता दें कि सीजीएसटी का अर्थ केंद्रीय माल और सेवा कर, एसजीएसटी का मतलब राज्य माल और सेवा कर और आईजीएसटी का अर्थ एकीकृत माल और सेवा कर होता है। 2017 में लागू किया गया था जीएसटी वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) जुलाई 2017 में लागू किया गया था। तब से लेकर अब तक सबसे ज्यादा कलेक्शन 1.41 लाख करोड़ रुपए का रहा है। यह रिकॉर्ड इसी साल अप्रैल में था। अक्तूबर में कुल 7.35 करोड़ ई-बिल जनरेट किए गए। इसका मतलब यह हुआ कि उसकी रकम नवंबर में सरकार के पास आई है।
आज से महंगे हो गए जियो के सभी प्लान
75 रुपये वाला प्लान अब 91 रुपये का हो गया है। यह प्लान जियो फोन के ग्राहकों के लिए है। इसमें हर रोज 100एमबी यानी कुल 3 जीबी डाटा मिलता…
पेटीएम को दूसरी तिमाही में 482 करोड़ रुपये का घाटा
पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि सितंबर तिमाही में उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है।ऑनलाइन पेमेंट की सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम ने अपने सितंबर तिमाह के परिणाम जारी कर दिए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि इस तिमाही उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में 435.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। राजस्व सालाना आधार पर 64 फीसदी बढ़ा फिनटेक फर्म पेटीएम ने कहा कि परिचालन से उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्व बढ़कर 1,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि गैर-यूपीआई भुगतान मात्रा (जीएमवी) में 52 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि पेटीएम ने इस महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कमाई की रिपोर्ट सामने रखी है। परिणामों की घोषणा करते हुए कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि कंपनी के खर्च में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक साल पहले कंपनी का खर्च 1,170 करोड़ रुपये रहा था। इसकी तुलना में इस साल खर्च में इजाफा हुआ है और यह पिछले साल की तुलना में बढ़कर लगभग 1,600 करोड़ पर पहुंच गया है। कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) 1,95,600 करोड़ रुपये पर रही, जो सालाना आधार पर 107 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है। इसके साथ ही मासिक आधार पर पेटीएम उपयोगकर्ताओं की संख्या भी बढ़ी है। सितंबर में मासिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (एमटीयू) सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 5.74 करोड़ पर पहुंच गए है।

















