आज से महंगे हो गए जियो के सभी प्लान

75 रुपये वाला प्लान अब 91 रुपये का हो गया है। यह प्लान जियो फोन के ग्राहकों के लिए है। इसमें हर रोज 100एमबी यानी कुल 3 जीबी डाटा मिलता है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

Jio महंगा हुए रिचार्ज प्लान की लिस्ट

एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के बाद रिलायंस जियो के प्री-पेड प्लान भी महंगे हो गए हैं। वोडाफोन आइडिया के नए प्लान 25 नवंबर से, जबकि एयरटेल के नए प्लान 26 नवंबर को ही लागू हो गए थे और अब आज यानी 1 दिसंबर से से जियो के नए प्लान शुरू हो रहे हैं। जियो ने अपने प्री-पेड प्लान की कीमतों में करीब 21 फीसदी का इजाफा किया है जिसके बाद 75 रुपये वाला प्लान 91 रुपये का हो गया है। यह कंपनी का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान है। सबसे ज्यादा कीमत वार्षिक प्लान की बढ़ी है। आइए जानते हैं आज से लागू हो रहे जियो के नए प्लान के बारे में….

जियो का सबसे सस्ता प्री-पेड प्लान

75 रुपये वाला प्लान अब 91 रुपये का हो गया है। यह प्लान जियो फोन के ग्राहकों के लिए है। इसमें हर रोज 100एमबी यानी कुल 3 जीबी डाटा मिलता है। इसकी वैधता 28 दिनों की है।

जियो के 28 दिन वाले प्लान

    जियो का 129 रुपये वाला प्लान अब 155 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 मैसेज मिलेंगे।

    जियो के 199 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 239 रुपये हो गई है। इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज की सुविधा है।

    249 रुपये वाले प्लान के लिए अब 299 रुपये खर्च करने होंगे। इस प्लान में रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

इन सभी प्लान की वैधता 28 दिनों की है।

जियो के 56 दिन वाले प्लान

    जियो का 399 रुपये वाला 56 दिनों का प्लान अब  479 रुपये का हो गया। इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 मैसेज मिलेंगे। इसमें जियो एप्स के सब्सक्रिप्शन भी मिलते हैं।

    जियो के 444 रुपये वाले प्लान की कीमत अब 533 रुपये हो गई है। इसमें रोज 2 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज की सुविधा है।

जियो के 84 दिन वाले प्लान

    जियो का 329 रुपये का 84 दिनों वाला प्लान अब 395 रुपये का हो गया है। इसमें कुल 6 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 1000 मैसेज मिलेंगे। यह 84 दिन वाला सबसे सस्ता प्लान है। यह उन लोगों के लिए बेस्ट है जिन्हें सिर्फ कॉलिंग से मतलब है।

    555 रुपये का प्लान अब 666 रुपये का हो गया है। इसमें 84  दिनों तक रोज 1.5 जीबी डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

    जियो का 599 रुपये वाला 84 दिनों का प्लान अब 719 रुपये का हो गया है। इसमें रोज 2 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 मैसेज मिलेंगे।

जियो के 365 दिनों वाले प्लान

    कंपनी का 2,399 रुपये वाला प्री-पेड प्लान अब 2,879 रुपये का हो गया है। इसमें 365 दिनों की वैधता मिलती है। इस प्लान के साथ रोज 2 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 100 SMS मिलेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!