क्या अब ग्रीन हाइड्रोजन से फर्राटा भरेंगी कारें ! नितिन गडकरी ने बताया प्लान

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मैं कोशिश कर रहा हूं कि हम गंदे पानी से ग्रीन हाइड्रोजन तैयार करें और शहर की बस, ट्रक, कार ग्रीन हाइड्रोजन पर चले. इसके लिए मेरे पास योजना भी है. मैंने एक कार खरीदी है जो फरीदाबाद में एक तेल अनुसंधान संस्थान में उत्पादित ग्रीन हाइड्रोजन पर चलेगी.

गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी महंगे पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने के लगातार प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम करने को लेकर पहले भी कई कदम उठाये हैं. गडकरी ने पिछले दिनों ही बायो-एथेनॉल आधारित कारों के ईंधन पर बनाने को लेकर बयान दिया था.

हाल ही में एक बैठक में गडकरी ने बायो-एथेनॉल पर जोर देने का फैसला लिया था. एक ट्वीट कर उन्होंने कहा था कि इस दिशा में वह दो से तीन दिनों में बायो-एथेनॉल आधारित इंजन बनाने को लेकर वाहन बनाने वाली कंपनियों को निर्देश देंगे. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ट्वीट कर कर कहा, मैं अगले 2-3 दिनों में एक फाइल पर हस्ताक्षर करने जा रहा हूं, जिसमें कार निर्माताओं को 100% बायो-एथेनॉल से चलने वाले इंजन बनाने के लिए कहा जाएगा. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी महंगे पेट्रोल डीजल से छुटकारा देने के लिए बड़ा फैसला लेने जा रहे हैं. उनके इस कदम से पेट्रोल-डीजल पर निर्भरता कम होगी. एक बैठक में उन्होंने कहा कि सरकार एथेनॉल की बढ़ी हुई आपूर्ति के साथ फ्लेक्स फ्यूजन इंजन वाले वाहनों को जल्द तैयार करने की योजना बना रही है.

इससे पूर्व एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि सरकार आने वाले दिनों में पेट्रोल पंप पर एथेनॉल का विकल्प उपलब्ध कराएगी. उन्होंने कहा कि पेट्रोल अगर 100 रुपये लीटर से अधिक है, तो एथेनॉल ग्राहक को महज 60-65 रुपये लीटर मिलेगा. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री (Nitin Gadkari) ने देशभर में पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते को देखते हुए इंधन के रूप में बायो-एथेनॉल पर जोर देने का फैसला लिया है. गडकरी ने कहा कि जल्द ही हम लोग पेट्रोल पंप पर एथेनॉल (Ethanol) की सुविधा उपलब्ध कराएंंगे, जो पेट्रोल और डीजल से कम दाम पर उपलब्ध होगा.

बता दें, नितिन गडकरी ने यह बातें नागपुर में देश के पहले वाणिज्यिक तरल प्राकृतिक गैस (एलएनजी) फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन (Country’s first commercial Liquefied Natural Gas (LNG) filling station inaugurated in Nagpur) के अवसर पर कहीं. गडकरी ने कहा कि एलएनजी, सीएनजी और इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधन के अधिक उपयोग से पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से राहत मिलेगी, जिसकी वजह से लोग परेशान हैं और आंदोलन कर रहे हैं.

ऐसे में हम लोगों को आने वाले दिनों में सुविधा देंगे कि उनको पेट्रोल पंप पर एथेनॉल मिल सके,ताकि उनके पास एथेनॉल का विकल्प उपलब्ध रहे. केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पेट्रोल अगर 100 रुपये से अधिक है, तो एथेनॉल ग्राहक को महज 60-65 रुपये लीटर मिलेगा. ग्रीन फ्यूल से प्रदूषण में कमी भी आएगी.

वैकल्पिक ईंधनों पर लगातार जोर

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मंत्रालय विभिन्न वैकल्पिक ईंधनों पर लगातार काम कर रहा है. गडकरी ने कहा कि हमें चावल, मक्का और चीनी को बर्बाद होने से बचाने के लिए अधिशेष का उपयोग करना होगा. फ्लेक्स इंजन के बारे में उन्होंने कहा कि ऑटोमोबाइल विनिमार्ताओं विशेषकर चौपहिया और दुपहिया वाहनों के लिए फ्लेक्स इंजन बनाना अनिवार्य करने के संबंध में तीन महीने में निर्णय लिया जाएगा. गडकरी ने बताया कि अमेरिका, कनाडा और ब्राजील जैसे कई देशों के पास फ्लेक्स इंजन पहले से हैं. उन्होंने कहा कि वाहन की कीमत एकसमान रहती है, चाहे वह पेट्रोल हो या फ्लेक्स इंजन.

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!