पेटीएम को दूसरी तिमाही में 482 करोड़ रुपये का घाटा

पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि सितंबर तिमाही में उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। जबकि उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है।ऑनलाइन पेमेंट की सेवा प्रदान करने वाली दिग्गज कंपनी पेटीएम ने अपने सितंबर तिमाह के परिणाम जारी कर दिए हैं। पेटीएम की पैरेंट कंपनी वन97 कम्युनिकेशन की ओर से बताया गया कि इस तिमाही उसका घाटा बढ़कर 473 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान अवधि में 435.50 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

राजस्व सालाना आधार पर 64 फीसदी बढ़ा

फिनटेक फर्म पेटीएम ने कहा कि परिचालन से उसके राजस्व में सालाना आधार पर 64 फीसदी की वृद्धि हुई है। राजस्व बढ़कर 1,090 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। कंपनी की ओर से बताया गया कि गैर-यूपीआई भुगतान मात्रा (जीएमवी) में 52 फीसदी बढ़ोतरी देखी गई है। गौरतलब है कि पेटीएम ने इस महीने शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी कमाई की रिपोर्ट सामने रखी है।

परिणामों की घोषणा करते हुए कंपनी की ओर से जानकारी दी गई कि कंपनी के खर्च में भी भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। एक साल पहले कंपनी का खर्च 1,170 करोड़ रुपये रहा था। इसकी तुलना में इस साल खर्च में इजाफा हुआ है और यह पिछले साल की तुलना में बढ़कर लगभग 1,600 करोड़ पर पहुंच गया है।

कंपनी की ओर से साझा की गई जानकारी में बताया गया कि ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) 1,95,600 करोड़ रुपये पर रही, जो सालाना आधार पर 107 फीसदी की बढ़ोतरी दर्शाती है। इसके साथ ही मासिक आधार पर पेटीएम उपयोगकर्ताओं की संख्या भी बढ़ी है। सितंबर में मासिक ट्रांजैक्टिंग यूजर्स (एमटीयू) सालाना आधार पर 33 फीसदी बढ़कर 5.74 करोड़ पर पहुंच गए है।

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!