अब आरबीआई के नए पोर्टल से भी खरीदा जा सकता है गोल्ड बांड

मुंबई : सॉवरेन गोल्ड बांड की खरीद अब भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हाल में शुरू हुए पोर्टल भी की जा सकती है. आरबीआई ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा कि सॉवरेन गोल्ड बांड योजना 2021-22- श्रृंखला-8 की बिक्री की पेशकश अभी बरकरार है और इसे उसके नए पोर्टल ‘आरबीआई रिटेल डाइरेक्ट डॉट ऑर्ग डॉट इन’ (https://rbiretaildirect.org.in) पर जाकर खरीदा जा सकता है.

अभी तक गोल्ड बांड को तमाम वाणिज्यिक बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (एसएचसीआईएल), निर्धारित डाकघरों और मान्य शेयर बाजारों के जरिये ही बेचा जाता था. लेकिन खरीदारों के लिए आरबीआई का पोर्टल भी एक नया विकल्प बन गया है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले महीने इस नए पोर्टल का उद्घाटन किया था. इस पोर्टल पर जाकर कोई व्यक्ति सीधे ही ट्रेजरी बिलों, प्रतिभूतियों, सॉवरेन गोल्ड बांड और राज्य विकास ऋणों की खरीदारी कर सकता है. केंद्रीय बैंक की नई योजना के तहत खुदरा निवेशकों को ऑनलाइन आरडीजी खाता खोलने की सुविधा होगी. इन खातों को निवेशकों के बचत खातों से जोड़ा जा सकता है.

रिटेल डाइरेक्ट गिल्ट (RDG) खाते का इस्तेमाल सरकारी प्रतिभूतियों के जारी होने की प्रक्रिया का हिस्सा बनने और द्वितीयक बाजार गतिविधियों में शिरकत करने में किया जा सकता है.

  • सम्बंधित खबरे

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    केंद्र सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के ढांचे में जल्द ही महत्वपूर्ण बदलाव कर सकती है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों…

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!