सॉल्ट लेक स्टेडियम के बीच छह किमी लम्बी मैट्रो सेवा आज से शुरू
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में ईस्टवेस्ट मेट्रो रेल गलियारे के पहले चरण का उद्घाटन किया सॉल्ट लेक सेक्टर पांच और सॉल्ट लेक स्टेडियम के बीच छह किलोमीटर लम्बी मैट्रो सेवा आज से शुरू हो चुकी है इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बची हुई दस किलोमीटर की लाइन का काम दिसम्बर 2021तक पूरा कर लिया जाएगा रेल मंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास और इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए विकास को तेज गति देना यही ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के पहले फेज के इनोग्रेशन में झलकता है। पानी के भीतर रेल लाइन वाली यह देश की पहली सेवा होगी इस लाइन में हुगली नदी के नीचे एक सुरंग में पटरियां बिछाई गई हैं रेल मंत्री ने इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के लिए कई अन्य रेल परियोजनाएं शुरु कीं और राष्ट्र को समर्पित कीं।
पुर्तगाल के राष्ट्रपति चार दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूजा के साथ शिष्टमंडल स्तर की बातचीत की। उनका आज सवेरे राष्ट्रपति भवन में पारम्परिक स्वागत किया गया। इस दौरान वे महात्मा गांधी की समाधि राजघाट भी पहुंचे जानकारी के मुताबिक पुर्तगाल के राष्ट्रपति चार दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे उनकी यह पहली भारत यात्रा है पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध बहुत मैत्रीपूर्ण रहे हैं और हाल के वर्षों में इसमें और प्रगाढ़ता आई है। दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार,विज्ञान,संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोगात्मक संबंध हैं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दोनों देशों के विचार एक जैसे हैं पूर्तगाल के राष्ट्रपति की इस यात्रा से दोनों पक्षों को आपसी संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने,सहयोग के नये क्षेत्रों में आगे बढ़ने और समान हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।
645 भारतीयों में कोरोना वायरस के नहीं मिले लक्षण: हर्षवर्धन
स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान शहर से वापस लाये गए 645 भारतीयों में इस वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में हर्ष वर्धन ने कहा कि केरल में कोरोना वायरस यानी कोविड से संक्रमित तीन लोगों की हालत स्थिर है डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि एजेंसियां इन लोगों की बारीकी से जानकारी जुटा रही है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य मंत्रालय स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं और सभी राज्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। साथ ही भारत, चीन को कोविड से निपटने के लिए उसे मानवीय आधार पर चिकित्सा उपकरण जैसे आवश्यक सामान भेज रहा है उन्होंने कहा कि भारत इस वायरस से निपटने के लिए मालदीव और भूटान को नमूनों की जांच के लिए मदद कर रहा है।
लाइसेंस रिन्यूअल को लेकर नगर निगम की कार्रवाई
इंदौर नगर पालिक निगम द्वारा व्यवसायिक लायसेंस रिन्यूअल करने की कार्रवाई निगम आयुक्त आशीष सिंह के निर्देश पर की जा रही है। जिसमें बल्क कलेक्शन की 12 लोगों की टीम…
कलेक्टर लोकेश जाटव ने टिंकरिंग लैब का किया शुभारंभ
इंदौर संभाग में केंद्रीय नीति आयोग द्वारा बनाई गई शहर की पहली अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ कलेक्टर लोकेश जाटव ने किया है। इंदौर के नूतन हायर सेकंडरी स्कूल में…
गांजे के साथ दो नाबालिग समेत मुख्य आरोपी गिरफ्तार
इंदौर नारकोटिक्स विभाग द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने कॉलेज और स्कूलों में नाबालिक बच्चों से गांजा बेचने वाले मुख्य आरोपी सहित दो अन्य नाबालिग बच्चों…
मौसम की गर्माहट में सब्जियों के भाव में आई कमी
बदलते मौसम के साथ ही इंदौर की मंडियों में आम जन की जेब पर सब्जियों के भाव से राहत मिलती नजर आ रही है। आर्थिक तंगी के आंसू निकालने वाला…
राजस्व खेलकूद का 16,17 फरवरी को होगा आयोजन
इंदौर आयकर विभाग द्वारा 52 वीं उत्तर क्षेत्रीय केन्द्रीय राजस्व खेलकूद स्पर्धा 2019-20 का आयोजन 16, 17 फरवरी को किया जा रहा है। इस स्पर्धा का उद्घाटन 16 फरवरी को…
नमस्ते औरछा महोत्सव की घोषणा की
देश में प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में राज्य को प्रमोट करने को लेकर चल मौजूदा प्रयासों के साथ ही राज्य पर्यटन बोर्ड ने नमस्ते ओरछा महोत्सव की घोषणा की।…
पुलिस ने चार शराब तस्करों को किया गिरफ्तार
इंदौर की राऊ पुलिस ने एक शराब से भरी वैन को चेकिंग के दौरान पकड़ा है। पकड़ी गई वेन से लाखों रुपए की महंगी शराब बरामद हुई है। और चार…







