इंदौर संभाग में केंद्रीय नीति आयोग द्वारा बनाई गई शहर की पहली अटल टिंकरिंग लैब का शुभारंभ कलेक्टर लोकेश जाटव ने किया है। इंदौर के नूतन हायर सेकंडरी स्कूल में बनाई गई इस लैब में 100 तरह के सेंसर स्थापित किए गए हैं। इन सेंसर के माध्यम से 9 वीं से 12 वी तक की छात्र छात्राएं थ्री डी प्रोग्राम के माध्यम अपनी कल्पना को साकार कर देख सकेंगे। इस लैब का उद्देश्य स्कूली छात्र छात्राओं में स्किल डेवलपमेंट करना है। एजुकेशन हब कहे जाने वाले इन्दोर शहर को गुरुवार को एक ओर सौगाता मिली है। जहां प्रदेश की दूसरी टिकरिंग लेब का शुभारम्भ कलेक्टर लोकेश जाटव ने किया। इस दौरान कलेक्टर लोकेश जाटव ने मीडिया से चर्चा में बताया कि, छात्र छात्राओं को किताबी ज्ञान के साथ साथ उन्हें स्किल डेवलपमेंट में आगे ले जाना है। इस लेब के माध्यम से छात्र रोबोटिक, थ्रीडी कॉन्सेप्ट में काम करके खुद अपने प्रोडक्ट डिजाइन कर सकेंगे, जाटव ने बताया कि छात्र अब सिर्फ किताबों में नहीं बाकी किताबी ज्ञान के अलावा भी अन्य क्षेत्र में खुद अपनी कल्पना को मूर्त रूप दे सकेंगे। कलेक्टर लोकेश जाटव ने टिकरिंग लेब का लोकर्पण कर कहा कि, इस तरह की लैब आगामी दिनों में अन्य शासकीय स्कूल में भी बनाई जाएंगी। जिससे आने वाले छात्र को इसका लाभ मिल पाए।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









