नमस्ते औरछा महोत्सव की घोषणा की

देश में प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में राज्य को प्रमोट करने को लेकर चल मौजूदा प्रयासों के साथ ही राज्य पर्यटन बोर्ड ने नमस्ते ओरछा महोत्सव की घोषणा की। राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को परदर्शित करने वाला यह महोत्सव 6 से 8 मार्च 2020 तक एतिहासिक शहर औरछा में आयोजित किया जाएगा। नमस्ते ओरछा महोत्सव की घोषणा इंदौर में एक संवाददाता सम्मेलन में की गई। प्राचीन और विलक्षण शहर ओरछा में तीन दिन के इस असाधारण महोत्सव में विविध गतिविधियां जैसे म्यूजिक, आर्ट, वैलनेस, ट्रेवल, नेचर, एडवेंचर, हिस्ट्री और कल्चर आदि संबंधी कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह सभी गतिविधि अपने संबंधित क्षेत्रों में विशेषज्ञों के नेतृत्व में की जाएगी और भाग लेने वाले आमंत्रित प्रतिनिधि शामिल होंगे। साथ ही बेतवा नदी के किनारे महा आरती का एक मनमोहक दृश्य का चित्रण किया जाएगा। प्रख्यात गायक पद्म श्री शुभा मुदगल, प्रसिद्ध गीतकार-लेखक स्वानंद किरकिरे, लोकप्रिय गायक शिल्पा राव, संगीतकार क्लिटन सेरेजो, फ्यूजन रॉक के दिग्गज इंडियन ओशन, प्रख्यात अभिनेता मनोज वाजपेयी, निओ फोक म्यूजिक बैंड कबीर कैफे आदि कुछ कलाकार हैं जो दर्शकों के लिए महोत्सव को आकर्षक अनुभव बनाएंगे। साथ ही फ्रेंच स्पेनिश वर्ल्ड म्यूजिक स्टार मनु चाओ समारोह में प्रमुख आकर्षण में से एक रहेगा।

गौरतलब है कि, मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड ने हाल ही में 10 राष्ट्रीय पुरस्कार जीते और राज्य को लोनली प्लेनेट की ओर से दुनिया के टॉप 3 श्बेस्ट वैल्यू डेस्टिनेशनश् की सूची में शामिल किया गया है। मध्य प्रदेश सरकार ने पर्यटन को विकास के लिए प्रमुख सेक्टर्स में शामिल किया है और उसका लक्ष्य राज्य को घरेलू और विदेशी दोनों ही पर्यटकों के लिए आकर्षक स्थल के रूप में विकसित करने का है। राज्य लगातार ढांचागत विकास, विरासत स्थलों के संरक्षण, प्राकृतिक स्थला एवं जैव विविधता को विकसित करने के साथ ही शहरों के अलावा ग्रामीण पर्यटन को भी बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। फेस्टिवल डायरेक्टर यास्मीन किदवई ने कहा, ष्ओरछा मध्य प्रदेश की छिपी हुई धरोहर है और अपनी प्रसिद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, संस्कृति और रचनात्मकता पर पनपती है। हमारा विचार मध्य प्रदेश के सांस्कृतिक कैलेंडर में इस महोत्सव को एक वार्षिक कार्यक्रम बनाना है। जो इस आकर्षक जगह के बारे विचारों और रचनात्मक सहयोग की मदद से जानना रोचक बनाने में मदद करेगा।

  • सम्बंधित खबरे

    आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन

    इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…

    Delhi में चुनावी दंगल का आगाज, 5 फरवरी को होगी वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे, आचार संहिता लागू

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में एक चरण में वोट डाले जाएंगे। दिल्ली…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!