स्वास्थ्य मंत्री डॉ.हर्षवर्धन ने कहा है कि कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित चीन के वुहान शहर से वापस लाये गए 645 भारतीयों में इस वायरस के लक्षण नहीं पाए गए हैं। नई दिल्ली में पत्रकारों से बातचीत में हर्ष वर्धन ने कहा कि केरल में कोरोना वायरस यानी कोविड से संक्रमित तीन लोगों की हालत स्थिर है डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि एजेंसियां इन लोगों की बारीकी से जानकारी जुटा रही है उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री कार्यालय और अन्य मंत्रालय स्थिति पर निगाह रखे हुए हैं और सभी राज्यों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए गए हैं। साथ ही भारत, चीन को कोविड से निपटने के लिए उसे मानवीय आधार पर चिकित्सा उपकरण जैसे आवश्यक सामान भेज रहा है उन्होंने कहा कि भारत इस वायरस से निपटने के लिए मालदीव और भूटान को नमूनों की जांच के लिए मदद कर रहा है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









