दो युवकों ने डीआईजी ऑफिस पर किया हंगामा
इंदौर के डीआईजी ऑफिस पर दो युवकों ने जमकर हंगामा किया। दोनों युवकों ने एमआईजी थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। एमआईजी थाना क्षेत्र में रहने…
बीजेपी नेता जगमोहन वर्मा की भतीजी ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
प्रदेश की आर्थिक राजधानी और एजुकेशन हब बन चुके इंदौर में लगातार नाबालिक छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आ रहे है। शनिवार को दोपहर में बीजेपी नेता…
सार्थक परिणाम आने के बाद बढ़ेगी ई-रिक्शा की संख्या
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें रोजगार का साधन मुहैया करने के उद्देश्य से इंदौर में पायलेट प्रोजेक्ट के तहत महिलाओं को 100 ई-रिक्शा दिए गए थे, जिसके सार्थक परिणाम…
सुरक्षाकर्मी का कॉलोनी में शव मिलने से इलाके में सनसनी
इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित साकार कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव मिला है। वहीं मौजूद लोगों ने शव मिलने की सूचना लसूड़िया पुलिस दी। जहां मौके पर पहुंची…
मंहगाई के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन
इंदौर में कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ अनूठा प्रदर्शन किया है। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हाथों में इलेक्ट्रिक वायर लेकर महंगाई का विरोध जताया और कहा कि गैस की टंकी…
जेल में बंद बसपा के जिला अध्यक्ष की इलाज के अभाव में हुई मौत: सूत्र
इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेश यादव की जेल में मौत हो गई। सूत्रों की माने तो जेल में इलाज की कमी की…
6 जनवरी से 21 फरवरी तक मनाया जा रहा है यूको कार्निवल
यूको बैंक के कार्यपालक निदेशक अजय कुमार व्यास ने इंदौर अंचल द्वारा आयोजित ऋण मेले की अध्यक्षता की। यूको बैंक द्वारा दि. 06 जनवरी से 21 फरवरी तक यूको कार्निवल…
गृह और रक्षामंत्री ने पुलवामा हमले के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है पिछले साल आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चालीस जवान शहीद हो गए थे। गृहमंत्री शाह ने कहा कि इन जवानों ने अपनी देश की सम्प्रभुता और एकता की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट संदेश में कहा कि देश उनका बलिदान कभी नहीं भूलेगा। सिंह ने कहा कि राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और इस चुनौती के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
सॉल्ट लेक स्टेडियम के बीच छह किमी लम्बी मैट्रो सेवा आज से शुरू
रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कोलकाता में ईस्टवेस्ट मेट्रो रेल गलियारे के पहले चरण का उद्घाटन किया सॉल्ट लेक सेक्टर पांच और सॉल्ट लेक स्टेडियम के बीच छह किलोमीटर लम्बी मैट्रो सेवा आज से शुरू हो चुकी है इस दौरान रेल मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि बची हुई दस किलोमीटर की लाइन का काम दिसम्बर 2021तक पूरा कर लिया जाएगा रेल मंत्री का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास और इसी विश्वास को आगे बढ़ाते हुए विकास को तेज गति देना यही ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर के पहले फेज के इनोग्रेशन में झलकता है। पानी के भीतर रेल लाइन वाली यह देश की पहली सेवा होगी इस लाइन में हुगली नदी के नीचे एक सुरंग में पटरियां बिछाई गई हैं रेल मंत्री ने इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के लिए कई अन्य रेल परियोजनाएं शुरु कीं और राष्ट्र को समर्पित कीं।
पुर्तगाल के राष्ट्रपति चार दिन की भारत यात्रा पर पहुंचे नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूजा के साथ शिष्टमंडल स्तर की बातचीत की। उनका आज सवेरे राष्ट्रपति भवन में पारम्परिक स्वागत किया गया। इस दौरान वे महात्मा गांधी की समाधि राजघाट भी पहुंचे जानकारी के मुताबिक पुर्तगाल के राष्ट्रपति चार दिन की भारत यात्रा पर कल नई दिल्ली पहुंचे उनकी यह पहली भारत यात्रा है पुर्तगाल के साथ भारत के संबंध बहुत मैत्रीपूर्ण रहे हैं और हाल के वर्षों में इसमें और प्रगाढ़ता आई है। दोनों देशों के बीच अर्थव्यवस्था और व्यापार,विज्ञान,संस्कृति और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण सहयोगात्मक संबंध हैं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी दोनों देशों के विचार एक जैसे हैं पूर्तगाल के राष्ट्रपति की इस यात्रा से दोनों पक्षों को आपसी संबंधों के विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की समीक्षा करने,सहयोग के नये क्षेत्रों में आगे बढ़ने और समान हित के अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा।







