प्रदेश की आर्थिक राजधानी और एजुकेशन हब बन चुके इंदौर में लगातार नाबालिक छात्राओं द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले सामने आ रहे है। शनिवार को दोपहर में बीजेपी नेता जगमोहन वर्मा की भतीजी ने अज्ञात कारण के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुंचाया है। दरअसल बीजेपी के वरिष्ठ नेता जगमोहन वर्मा की नाबालिक भतीजी ने फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों की माने तो नाबालिक बारहवीं तक की पढ़ाई कर चुकी थी और किसी तरह का कोई कारण नहीं था। आत्महत्या को लेकर फिलहाल सयोगितागंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल पहुचाया है। वही नाबालिक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









