इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र स्थित साकार कॉलोनी में एक व्यक्ति का शव मिला है। वहीं मौजूद लोगों ने शव मिलने की सूचना लसूड़िया पुलिस दी। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने शव की शिनाख्त दिनेश कुमार मिश्रा निवासी स्कीम नंबर 78 विजयनगर के रूप में की है। मृतक युवक मूलरूप से यूपी प्रयागराज का रहने वाले था और इंदौर में रहकर सिक्योरिटी कंपनी एजेंसी चलाता था। सुरक्षाकर्मी नहीं आने पर वो खुद साकार कॉलोनी में सिक्युरिटी करने आ गए। साथ में सो रहे दो लोगों ने उन्हें अलसुबह अचेत हालत में देखा तो लसूड़िया पुलिस को मामले की जानकारी दी। फिलहाल मृतक के परिजनों ने बिल्डर गोपाल गोयल पर धमकाने के साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









