गृहमंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है पिछले साल आज ही के दिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में एक आतंकी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के चालीस जवान शहीद हो गए थे। गृहमंत्री शाह ने कहा कि इन जवानों ने अपनी देश की सम्प्रभुता और एकता की खातिर सर्वोच्च बलिदान दिया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इन शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए एक ट्वीट संदेश में कहा कि देश उनका बलिदान कभी नहीं भूलेगा। सिंह ने कहा कि राष्ट्र आतंकवाद के खिलाफ एकजुट है और इस चुनौती के खिलाफ लड़ाई जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
आईटी कॉन्क्लेव-2025 में गूगल-माइक्रोसॉफ्ट करेंगी शिरकत:जीआईएस-2025 की घोषणाओं को निवेश में बदलने की पहल, 27 अप्रैल को होगा आयोजन
इंदौर में आयोजित होने वाले आईटी कॉन्क्लेव में गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और एनवीडिया जैसी बड़ी कंपनियां उपस्थिति दर्ज कराएंगी।मध्य प्रदेश सरकार का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग 27 अप्रैल को इंदौर के…









