बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर बड़ा प्रदर्शन: MP में होगा आंदोलन, भोपाल, इंदौर और इछावर में बाजार रहेंगे बंद

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे हमले को लेकर मध्य प्रदेश में विरोध प्रदर्शन जारी है। प्रदेश में आज भी कई जगहों पर प्रदर्शन किया जाएगा। राजधानी भोपाल में सकल हिंदू समाज के बैनर तले प्रदर्शन किया जाएगा। शहर के अधिकांश बाजार आज बंद रहेंगे। इधर, इंदौर भी आधे दिन के लिए बंद रहेगा। वहीं सीहोर जिले के इछावर नगर में भी बंद का आह्वान किया गया है।

भोपाल में बड़ा प्रदर्शन

राजधानी भोपाल में सकल हिंदू समाज के बैनर तले बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा। इसे देखते हुए कई मार्केट शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे। दोपहर 2 बजे भारत माता चौराहा पर हिन्दू संगठन एकत्रित होंगे। कल न्यू मार्केट के श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर में भोपाल के समस्त व्यापारी संगठनों की बैठक हुई। जिसमें भोपाल के समस्त बाजारों के व्यापारी स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान शाम 4 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया। मीटिंग में न्यूमार्केट व्यापारी संघ, न्यूमार्केट व्यापार, संरक्षण समिति, न्यूमार्केट व्यापारी महासंघ, राजधानी वस्त्र व्यवसाय संघ, सर्राफा एसोसिएशन, चेंबर ऑफ कॉमर्स, भेल व्यापारी महासंघ, 2 नंबर स्टॉप व्यापारी संघ, कोटरा व्यापारी संघ, नेहरू नगर व्यापारी संघ, स्टांप वेंडर व्यापारी संघ के व्यापारी ने बंद करने का निर्णय लिया है। वहीं प्रदर्शन के चलते ट्रैफिक भी डायवर्ट रहेगा।

इंदौर में आधे दिन बाजार बंद

इंदौर में एक साथ चार लाख लोग सड़कों पर उतरेंगे। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ चार लाख लोग एक साथ रैली के रूप में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे। शहर में आज आधे दिन बाजार बंद रहेगा। सभी व्यापारी संगठनों ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है। इंदौर का कपड़ा बाजार, सराफा बाजार, 56 दुकान, सहित सभी संगठनों ने बंद का समर्थन किया है।

सुबह 9 बजे इंदौर के लालबाग मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक विरोध स्वरूप रैली निकाली जाएगी। पिछले दिनों इंदौर के लालबाग में बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर विरोध प्रदर्शन करने की बात कही थी।

आज इछावर नगर भी रहेगा बंद

बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार को लेकर सकल हिंदू समाज काफी आक्रोशित है। इसी को लेकर आज सीहोर जिले के इछावर नगर में बंद का आह्वान किया गया है। सकल हिंदू समाज दोपहर 12:00 बजे आजाद चौक पर एकत्रित होकर इछावर तहसील कार्यालय पहुंचेंगे। जहां पर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!