मालामाल हुआ मिडिल क्लास, 12 लाख कमाई तक अब कोई इनकम टैक्स नहीं, 24 लाख के बाद 30% टैक्स, नए रिजीम में भी बड़ा कट, देखें टैक्स स्लैब

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट-2025 पेश कर दिया है। इस बजट में देश को मिडिल क्लास को वो खुशी मिली, जिसका वो पिछले कई सालों से इंतजार कर रहे थे। वित्त मंत्री ने मिडिल क्लास को मालामाल करने की घोषणा करते हुए 12 लाख रुपये कमाई तक टैक्स नहीं लेने का ऐलान किया। उनके इस ऐलान के साथ ही देश के करोड़ों मीडिल क्लास के चेहरे पर मुस्कान आ गई। साथ ही सीनियर सिटीजंस के लिए TDS की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख कर दी गई है।वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब 12 लाख की सालाना कमाई पर कोई भी टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं है। यह बदलाव न्‍यू टैक्‍स व्‍यवस्‍था के तहत की गई है। इससे पहले 7 लाख की कमाई पर कोई टैक्‍स नहीं देना था। स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन को 75000 रुपये ही रखा गया है। अब 24 लाख की आय पर अब 30 फीसदी टैक्स लगेगा। वहीं 75 हजार रुपये तक के स्टैंडर्ड डिडक्शन की छूट होगी। साथ ही 15-20 लाख की आय पर 20% का टैक्‍स होगा। वहीं 8-12 लाख की आय पर 10 आयकर होगा।

वित्त मंत्री ने कहा कि टीडीएस की प्रक्रिया को आसान बनाया जाएगा। सीनियर सिटिजन्स के लिए टैक्स छूट दोगुनी की जाती है। उनके लिए ब्याज पर छूट 50 हजार से बढ़ाकर 1 लाख की जा रही है। उन्होंने कहा कि TDS-TCS में कमी की जाएगी।

12 लाख की इनकम पर जीरो टैक्‍स

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के इस बड़े ऐलान के बाद अब मिडिल क्‍लास को बड़ी राहत मिली है। सालाना 12 लाख तक की अगर कोई व्‍यक्ति कमाई करता है तो उसे 1 भी रुपये का टैक्‍स देने की आवश्‍यकता नहीं होगी। लेकिन अगर 12 लाख रुपये से एक भी रुपये ज्‍यादा होता है तो टैक्‍स भरना होगा।

बदलाव के बाद Tax slabs

– 0-4 लाख तक कोई टैक्स नहीं
– 4-8 लाख तक 5 प्रतिशत टैक्स
– 8-12 लाख तक 10 प्रतिशत टैक्स
– 12-16 लाख तक 15 प्रतिशत टैक्स
– 16-20 लाख तक 20 प्रतिशत टैक्स
– 20-24 लाख तक 25 प्रतिशत टैक्स
– 24 लाख के ऊपर 30 प्रतिशत टैक्स

पिछले साल भी मिली थी टैक्‍स में छूट

गौतरलब है कि पिछले बजट 2024 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने नए टैक्‍स रिजीम में बड़ा तोहफा देते हुए स्‍टैंडर्ड डिडक्‍शन की लिमिट को बढ़ा दी थी। यह लिमिट 50 हजार रुपये से बढ़ाकर 75 हजार रुपये कर दी गई थी। अब एक बार फिर मिडिल क्‍लास को तोहफा देने के लिए नए टैक्‍स स्‍लैब में बड़ा बदलाव किया गया है।

  • सम्बंधित खबरे

    40 मिनट में पूरा होगा 2 घंटे का सफर, NCR वालों को PM मोदी की सौगात, UER-II और द्वारका एक्सप्रेसवे का किया उद्घाटन

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की लागत से बनी दो खास परियोजनाओं का उद्घाटन किया है। इससे दिल्ली और हरियाणा के अलावा नोएडा वालों को…

    78 साल के बाद बदलने वाला है प्रधानमंत्री का दफ्तर, जानें अत्याधुनिक कॉन्फ्रेंसिंग सुविधा से लैस PMO का नया पता

    प्रधानमंत्री कार्यालय PMO वर्तमान में साउथ ब्लॉक में स्थित है। अगले महीने एग्जिक्यूटिव एन्क्लेव में शिफ्ट होगा। सरकारी सूत्रों के अनुसार, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत तैयार किए गए इस…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!