इंदौर नगर निगम पालिका का 2025-26 का बजट, 8238 करोड़ रुपये का है प्रस्ताव

मध्य प्रदेश के इंदौर निगम पालिका का बजट गुरुवार को पेश होना हैं. इंदौर नगर निगम पालिका का 2025-26 का बजट पुष्यमित्र भार्गव द्वारा पेश किया जाएगा. ये ई-बजट 8238 करोड़ रुपये का प्रस्तावित बजट है. बजट में कई विकास कार्य शामिल होंगे. इंदौर बजट में विकास के कार्यों के साथ-साथ नगर निगम के नए संसाधनों और नगर निगम की नई बिल्डिंग के लिए भी बजट रहेगा.

इन निर्माण कार्यों के लिए खास बजट
इंदौर में नमामि गंगे योजना सहित स्टेडियम निर्माण और पब्लिक ट्रांसपोर्ट की क्षमता बढ़ाने पर निगम के बजट में जोर रहेगा. बजट में कोई नया टैक्स नहीं लाया जाएगा. ड्रेनेज घोटाले को लेकर हंगामेदार बजट सम्मेलन होने की संभावना है. 100 करोड़ी फर्जी बिल घोटाले पर महापौर बोले कि बिल घोटाले के आरोपी जेल में बंद हैं. जांच एजेंसियों से इस नुकसान की भरपाई होगी. साथ ही, इस साल निगम का अपना पोर्टल शुरू हो जाएगा.

स्वामी विवेकानंद की लगेगी प्रतिमा
इंदौर निगम पालिका के बजट में स्वामी विवेकानंद की 39 फ़ीट ऊंची प्रतिमा लगाने को लेकर भी बजट पेश किया जाएगा. जोमाटो की तर्ज पर अब डिजिटल तरीके से कचरा कलेक्शन होगा. इसे ऑर्डर देकर लोग बुला सकेंगे. इसके लिए खास ऐप की शुरुआत को लेकर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने जानकारी दी. बजट सत्र से पहले महापौर की पत्नी जूही भार्गव ने दही मिश्री खिलाकर उन्हें रवाना किया.

वन नेशन, वन इलेक्शन का प्रस्ताव
इस बजट सम्मेलन में “वन नेशन, वन इलेक्शन” के समर्थन में प्रस्ताव लाएगी, जिसका समर्थन देश के कई नगर निगमों ने पहले ही किया है. इस सम्मेलन में बजट से संबंधित कोई नया टैक्स पेश नहीं किया जाएगा, जिससे शहरवासियों को राहत मिलने की उम्मीद है. वही इस बजट सत्र के दौरान ड्रेनेज घोटाले को लेकर हंगामे की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि यह मुद्दा पिछले कुछ समय से गरमाया हुआ है. इस बीच, महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बजट सत्र की शुरुआत से पहले पूजन अर्चन कर अपने निवास से रवाना हुए.

सम्बंधित खबरे

इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

व्यापार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
Translate »
error: Content is protected !!