इंदौर को लगेंगे चार चाँद ! लोहे के कबाड़ से बनेगा सांची स्तूप का दक्षिण द्वार

इंदौर में एक नई अनोखी कला की झलक मिलने वाली है. 6 दिसंबर को गीता भवन चौराहे पर सांची स्तूप के दक्षिण द्वार की प्रतिकृति (रेप्लिका) लगाई जाएगी. खास बात यह है कि ये प्रतिकृति पुराने लोहे के कबाड़ (आयरन स्क्रैप) से बनाई जा रही है. मिली जानकारी के मुताबिक, इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव के निर्देशन में यह काम हो रहा है. इसे स्क्रैप टू आर्ट प्रोजेक्ट के तहत बनाया जा रहा है. इससे पहले भी विश्राम बाग में अयोध्या के राम मंदिर की लोहे से बनी प्रतिकृति ने खूब सराहना बटोरी थी. अब इसी सिलसिले में गीता भवन चौराहे पर यह नया स्ट्रक्चर लगाया जाएगा.

डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के पास लगेगा द्वार

यह सांची स्तूप का दक्षिण द्वार डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के पास लगाया जाएगा. इसे गीता भवन चौराहे पर एक प्रवेश द्वार के रूप में बनाया जा रहा है. इस द्वार को बनाने में कई तरह के पुराने मेटल पार्ट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है. जिसमें मेटल शीट, लोहे के पाइप, मोटरसाइकिल की चेन, गियर पार्ट्स, नट-बोल्ट, पुराने वाहनों के हिस्से और पुरानी व्हीलचेयर शामिल है.

कितना बड़ा होगा ये स्तूप का द्वार ?

बात करें आकर की तो सांची स्तूप का द्वार करीब 15 फीट ऊँचा, 10 फीट चौड़ा और 1.6 फीट मोटा होगा. इसे बनाने में लगभग 1 टन स्क्रैप का इस्तेमाल किया जा रहा है. ये नया स्ट्रक्चर इंदौर की खूबसूरती में चार चांद लगाएगा. बताया जा रहा है कि 6 दिसंबर से शहरवासी इसे देख सकेंगे.

  • सम्बंधित खबरे

    इंदौर की स्मार्ट सड़क पर 15 फीट गहरा और चौड़ा गड्ढा! हादसे से बाल-बाल बची कार, जिम्मेदारी से बच रहा नगर निगम 

    इंदौर। देश के सबसे स्वच्छ शहर इंदौर की स्मार्ट सड़कों की हकीकत बारिश से पहले ही सामने आ गई है। इंदौर के विजय नगर क्षेत्र स्कीम 54 में गुरुवार दोपहर सड़क…

    ‘सोनम को मिले तालिबानी सजा’, महिला पार्षद की मांग- चौराहे पर 100 कोड़े मारें, फिर दें फांसी, कहा- उसकी वजह से लोग शादी से डर रहे

    इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड को लेकर इंदौर की मुस्लिम महिला पार्षद ने बड़ी मांग कर दी। उन्होंने सोनम रघुवंशी को तालिबानी सजा देने की मांग की है। साथ ही यह…

    व्यापार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    घी, साबुन और स्नैक्स होंगे सस्ते? 12% GST स्लैब हटाने की तैयारी में मोदी सरकार

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    शेयर बाजार की सपाट शुरुआत; हरे निशान पर सेंसेक्स, निफ्टी भी उछला

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    ट्रेन टिकट से लेकर एलपीजी गैस की कीमतों तक..; आज से लागू हो रहे ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    Google Pay और Paytm में आने वाला है बड़ा बदलाव, अब कुछ नंबरों पर UPI पेमेंट नहीं होगा, नया सिस्टम एक्टिव

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    सेब के बाद अब ‘तुर्की’ से नहीं आएगा मार्बल, व्यापारियों ने पाकिस्तान को सपोर्ट करने वाले पर लिया एक्शन

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    भारत में स्मार्टफोन शिपमेंट्स में 6% की गिरावट, एपल को हुआ सबसे ज्यादा फायदा
    Translate »
    error: Content is protected !!